Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aaj ka Panchang 17 June 2023: दर्श अमावस्या पर बन रहे हैं दो अत्यंत शुभ योग, पढ़िए आज का पंचांग

    By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo Mishra
    Updated: Sat, 17 Jun 2023 09:29 AM (IST)

    Aaj ka Panchang 17 June 2023 आज आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। आज के दर्श अमावस्या है जिसका हिन्दू धर्म में विशेष महत्व है। आज के चंद्र देव की उपासना का विशेष महत्व है। आइए पढ़ते हैं आज का पंचांग।

    Hero Image
    Aaj ka Panchang 17 June 2023: पढ़िए आज का पंचांग।

    नई दिल्ली, आध्यात्म डेस्क | Aaj ka Panchang 17 June 2023: पंचांग के अनुसार, आज यानी 17 जून 2023, शनिवार अर्थात आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। आज दर्श अमावस्या है। आज के दिन स्नान-दान और पूजा पाठ करने से विशेष लाभ मिलता है। शास्त्रों में बताया गया है कि आज चंद्र देव की उपासना करने से जीवन में आ रही समस्याएं दूर हो जाती हैं। बता दें कि आज दो अत्यंत शुभ योग- सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। माना जाता है कि इस शुभ योग में पूजा-पाठ करने से साधक को लाभ मिलता है। आइए पढ़ते हैं आज का पंचांग और जानते हैं शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज का पंचांग ( Panchang 17 June 2023)

    आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि समाप्त- 17 जून सुबह 09 बजकर 11 मिनट तक

    आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि प्रारंभ- 17 जून सुबह 09 बजकर 11 मिनट से

    रोहिणी नक्षत्र- 17 जून दोपहर 04 बजकर 25 मिनट तक

    शूल योग- 18 जून रात्रि 01 बजकर 02 मिनट तक

    शुभ समय

    ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04 बजकर 03 मिनट से सुबह 04 बजकर 43 मिनट तक

    विजय मुहूर्त- दोपहर 02 बजकर 42 मिनट से दोपहर 03 बजकर 38 मिनट तक

    गोधूलि मुहूर्त- शाम 07 बजकर 20 मिनट से शाम 07 बजकर 40 मिनट तक

    सर्वार्थ सिद्धि योग- सुबह 05 बजकर 23 मिनट से शाम 04 बजकर 25 मिनट

    अमृत सिद्धि योग- सुबह 05 बजकर 23 मिनट से शाम 04 बजकर 25 मिनट

    अशुभ समय

    राहुकाल- सुबह 08 बजकर 53 मिनट से सुबह 10 बजकर 37 मिनट तक

    गुलिक काल- सुबह 05 बजकर 23 मिनट से सुबह 07 बजकर 08 मिनट तक

    दिशा शूल- पश्चिम

    सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

    सूर्योदय- सुबह 05 बजकर 23 मिनट से

    सूर्यास्त- शाम 07 बजकर 21 मिनट पर

    चंद्रोदय और चन्द्रास्त का समय

    चंद्रोदय- 18 जून प्रातः 05 बजकर 05 मिनट से

    चन्द्रास्त- 18 जून शाम 06 बजकर 52 मिनट तक

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।