Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aaj ka Panchang 16 July 2023: कर्क संक्रांति पर्व आज, दैनिक पंचांग से जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

    By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo Mishra
    Updated: Sun, 16 Jul 2023 06:00 AM (IST)

    Aaj ka Panchang 16 July 2023 आज सावन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। बता दें कि आज सूर्य देव कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं जिसे कर्क संक्रांति के नाम से जाता है। शास्त्रों के अनुसार आज के दिन शुभ मुहूर्त में भगवान सूर्य की विधिवत उपासना करने से जीवन में आ रही परेशानियां दूर हो जाती है। पढ़िए आज का पंचांग।

    Hero Image
    Aaj ka Panchang 16 July 2023: पढ़िए आज का पंचांग।

    नई दिल्ली, आध्यात्म डेस्क । Aaj ka Panchang 16 July 2023: पंचांग के अनुसार, आज यानी 16 जुलाई 2023, रविवार सावन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। बता दें कि आज के दिन सूर्य देव राशि परिवर्तन करेंगे जिसे संक्रांति के नाम से जाना जाता है। आज सूर्य कर्क राशि में गोचर करने जा रहे है, जिस वजह से इस दिन कर्क संक्रांति के नाम से जाना जाएगा। शास्त्रों में बताया गया है कि आज के दिन शुभ मुहूर्त में सूर्य देव की उपासना करने से साधक की सभी मनोकामना पूर्ण हो जाती है। आइए पढ़ते हैं आज का पंचांग और जानते हैं शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज का पंचांग ( Panchang 16 July 2023)

    सावन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि समाप्त- 16 जुलाई रात्रि 10 बजकर 08 मिनट तक

    सावन मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि प्रारंभ- 16 जुलाई रात्रि 10 बजकर 08 मिनट से

    ध्रुव योग- 16 जुलाई सुबह 08 बजकर 33 मिनट तक

    आर्द्रा नक्षत्र- 17 जुलाई रात्रि 02 बजकर 39 मिनट तक

    शुभ समय

    ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04 बजकर 12 मिनट से सुबह 04 बजकर 53 मिनट तक

    विजय मुहूर्त- दोपहर 02 बजकर 45 मिनट से दोपहर 03 बजकर 40 मिनट तक

    गोधूलि मुहूर्त- शाम 07 बजकर 19 मिनट से शाम 07 बजकर 40 मिनट तक

    अशुभ समय

    राहुकाल- शाम 05 बजकर 37 मिनट से शाम 07 बजकर 21 मिनट तक

    गुलिक काल- दोपहर 03 बजकर 54 मिनट से शाम 05 बजकर 37 मिनट तक

    भद्रा काल- सुबह 05 बजकर 33 मिनट से सुबह 09 बजकर 17 मिनट तक

    दिशा शूल- पश्चिम

    सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

    सूर्योदय- सुबह 05 बजकर 33 मिनट से

    सूर्यास्त- शाम 07 बजकर 21 मिनट पर

    चंद्रोदय और चन्द्रास्त का समय

    चंद्रोदय- 17 जुलाई प्रातः 04 बजकर 46 मिनट से

    चन्द्रास्त- शाम 06 बजकर 37 मिनट तक

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।