Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aaj Ka Panchang 16 February 2023: विजया एकादशी आज, जानिए पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

    By Shivani SinghEdited By: Shivani Singh
    Updated: Thu, 16 Feb 2023 07:46 AM (IST)

    Aaj Ka Panchang 16 February 2023 पंचांग के अनुसार आज विजया एकादशी का व्रत रखा रखा जा रहा है। इसके साथ ही आज काफी शुभ योग बन रहे हैं। आज के दिन भगवान विष्णु की पूजा करना शुभ होगा। जानिए आज का पंचांग।

    Hero Image
    Aaj Ka Panchang 16 february 2023: विजया एकादशी आज, जानिए पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

    नई दिल्ली,Aaj Ka Panchang 16 February 2023: फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि के साथ गुरुवार का दिन है। पंचांग के अनुसार, सुबह 5 बजकर 33 मिनट से लेकर कल सुबह 2 बजकर 49 मिनट तक एकादशी रहेगी। इसके साथ ही आज विजया एकादशी का व्रत भी रखा जा रहा है। माना जाता है कि आज के दिन भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही हर क्षेत्र में सफलता हासिल होती है। जानिए हिंदू कैलेंडर के अनुसार, आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त, अशुभ समय, व्रत-त्योहार और राहुकाल।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज का शुभ मुहूर्त

    हर्षण योग- सुबह 7 बजकर 3 मिनट तक

    व्रज योग- सुबह 7 बजकर 3 मिनट से 17 फरवरी सुबह 5 बजकर 35 मिनट तक

    मूल नक्षत्र- रात 10 बजकर 53 मिनट तक

    व्रत-विजया एकादशी

    फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को विजया एकादशी कहा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करने के साथ व्रत रखने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। माना जाता है कि हर क्षेत्र में सफलता पाने के लिए आज के दिन व्रत जरूर रखें।

    आज का अशुभ समय

    राहुकाल- दोपहर 1 बजकर 46 मिनट से 3 बजकर 10 मिनट तक

    यम गण्ड योग- सुबह 6 बजकर 47 मिनट से दोपहर 8 बजकर 11 मिनट तक

    कुलिक काल- सुबह 9 बजकर 35 मिनट से 10 बजकर 59 मिनट तक

    सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

    सूर्योदय- सुबह 06 बजकर 47 मिनट पर

    सूर्यास्त- शाम 05 बजकर 57 मिनट पर

    चंद्रोदय और चन्द्रास्त का समय

    चंद्रोदय- 16 फरवरी को सुबह 3 बजकर 5 मिनट पर

    चन्द्रास्त- 16 फरवरी को दोपहर 1 बजकर 31 मिनट को

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।