Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Aaj ka Panchang 15 May 2023: अपरा एकादशी व्रत और वृषभ संक्रांति आज, पढ़िए दैनिक पंचांग

    By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo Mishra
    Updated: Mon, 15 May 2023 07:33 AM (IST)

    Aaj ka Panchang 15 May 2023 आज ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। आज अपरा एकादशी व्रत और वृषभ संक्रांति मनाई जाएगी। आज के दिन शुभ मुहूर्त में की गई पूजा-पाठ से विशेष लाभ मिलता है। आइए पढ़ते हैं आज का पंचांग।

    Hero Image
    Aaj ka Panchang 15 May 2023: पढ़िए आज का पंचांग।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Aaj ka Panchang 15 May 2023: दैनिक जीवन में पंचांग का विशेष महत्व है। किसी भी शुभ कार्य को शुरू करने से पहले पंचांग जरूर देखा जाता है। बता दें कि पंचांग के अनुसार, आज यानी 15 मई 2023, सोमवार के दिन ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। पंचांग में बताया गया है कि आज वृषभ संक्रांति और अपरा एकादशी व्रत रखा जाएगा। मान्यता है कि आज के दिन भगवान विष्णु और सूर्य देव की उपासना करने से जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। साथ ही ग्रह दोष और कई प्रकार के भय से मुक्ति मिल जाती। इसलिए माना जाता है कि आज के दिन शुभ मुहूर्त में की गई पूजा-पाठ का साधक पर विशेष प्रभाव पड़ेगा। आइए पढ़ते हैं आज का पंचांग।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज का पंचांग ( Panchang 15 May 2023)

    ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि समाप्त- 15 मई रात्रि 01 बजकर 03 मिनट पर

    ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि प्रारंभ- 15 मई रात्रि 01 बजकर 03 मिनट से

    पूर्व भाद्रप्रद नक्षत्र- सुबह 09 बजकर 08 मिनट तक

    विष्कंभ योग- 16 मई रात्रि 01 बजकर 30 मिनट तक

    शुभ समय

    ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04 बजकर 07 मिनट से सुबह 04 बजकर 49 मिनट तक

    विजय मुहूर्त- दोपहर 02 बजकर 33 मिनट से दोपहर 03 बजकर 28 मिनट तक

    गोधूलि मुहूर्त- शाम 07 बजकर 03 मिनट से शाम 07 बजकर 24 मिनट तक

    अशुभ समय

    राहुकाल- सुबह 07 बजकर 12 मिनट से सुबह 08 बजकर 54 मिनट तक

    गुलिक काल- दोपहर 01 बजकर 59 मिनट से दोपहर 03 बजकर 41 मिनट तक

    पंचक- पूरे दिन

    दिशा शूल- पूर्व

    सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

    सूर्योदय- सुबह 05 बजकर 31 मिनट से

    सूर्यास्त- शाम 07 बजकर 05 मिनट पर

    चंद्रोदय और चन्द्रास्त का समय

    चंद्रोदय- रात्रि 03 बजकर 18 मिनट से

    चन्द्रास्त- दोपहर 02 बजकर 52 मिनट पर

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।