Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aaj Ka Panchang 15 January 2025: आज से शुरू माघ बिहू का पर्व, जानिए शुभ मुहूर्त और पढ़ें दैनिक पंचांग

    Updated: Wed, 15 Jan 2025 08:01 AM (IST)

    आज माघ माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि देर रात 03 बजकर 31 मिनट तक रहेगी। इस शुभ तिथि पर कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है। इस दौरान कार्य की शुरुआत करने से सफलता प्राप्त होती है। आइए आज के दिन की शुरुआत करने से पहले पंडित हर्षित जी से आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang 15 January 2025) और राहुकाल का समय जानते हैं।

    Hero Image
    Aaj Ka Panchang 15 January 2025: आज का पंचांग -

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Aaj Ka Panchang 15 January 2025: आज से माघ बिहू का पर्व शुरू हो रहा है। यह दिन पूर्ण रूप से अग्नि देव को समर्पित है। ऐसा माना जाता कि जो साधक इस दिन भाव के साथ पूजा-पाठ करते हैं, उन्हें धन, सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन में शुभता आती है। आज के दिन (15 January Panchang) की शुरुआत करने से पहले यहां दिए गए शुभ व अशुभ समय को अवश्य जान लें, जो इस प्रकार हैं -

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aaj Ka Panchang 15 January 2025: आज का पंचांग -

    पंचांग के अनुसार, आज माघ माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि देर रात 03 बजकर 31 मिनट तक रहेगी।

    ऋतु - शिशिर

    चन्द्र राशि - कर्क

    सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

    सूर्योदय - सुबह 07 बजकर 14 मिनट पर

    सूर्यास्त - शाम 05 बजकर 37 मिनट पर

    चन्द्रोदय - रात 07 बजकर 08 मिनट पर

    चन्द्रास्त - सुबह 08 बजकर 26 मिनट पर

    शुभ मुहूर्त

    ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 05 बजकर 27 मिनट से 06 बजकर 21 मिनट तक

    विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 16 मिनट से 02 बजकर 58 मिनट तक

    गोधूलि मुहूर्त - शाम 05 बजकर 44 मिनट से 06 बजकर 11 मिनट तक

    निशिता मुहूर्त - रात्रि 12 बजकर 04 मिनट से 12 बजकर 58 मिनट तक।

    अशुभ समय

    राहु काल - दोपहर सुबह 12 बजकर 25 मिनट से 01 बजकर 49 मिनट तक

    गुलिक काल - सुबह 11 बजकर 13 मिनट से 12 बजकर 37 मिनट तक।

    दिशा शूल - उत्तर

    ताराबल

    अश्विनी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती।

    चन्द्रबल

    वृषभ, कर्क, कन्या, तुला, मकर, कुंभ।

    अग्नि देव पूजन मंत्र

    1. ऊँ अग्नये स्वाहा॥

    2. ऊँ महाज्वालाय विद्महे अग्नि मध्याय धीमहि तन्नो: अग्नि प्रचोदयात॥

    यह भी पढ़ें: Sakat Chauth 2025: सकट चौथ पर करें बप्पा के इस स्तोत्र का पाठ, धन-धान्य से भर जाएगा घर

    अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।