Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aaj Ka Panchang 15 Jan 2022: आज है शनि प्रदोष का व्रत, जानिए आज का शुभ मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

    By Jeetesh KumarEdited By:
    Updated: Sat, 15 Jan 2022 02:52 PM (IST)

    Aaj Ka Panchang 15 January 2022 आज 15 जनवरी शनिवार का दिन है। हिन्दी पंचांग के अनुसार आज पौष माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। पंचांग गणना के अनुसार आज शनि प्रदोष का व्रत है साथ ही आज भी मकर संक्रांति का स्नान किया जाएगा।

    Hero Image
    आज का पंचांग, 15 जनवरी 2022: आज है शनि प्रदोष का व्रत, जानिए आज का शुभ मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

    Aaj Ka Panchang 15 January 2022: आज 15 जनवरी, शनिवार का दिन है। हिन्दी पंचांग के अनुसार आज पौष माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। पंचांग गणना के अनुसार आज त्रयोदशी तिथि होने के कारण प्रदोष व्रत का विधान है। प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव का पूजन किया जाता है। साथ ही आज शनिवार होने के कारण ये शनि प्रदोष का संयोग बन रहा है। शनि प्रदोष के दिन भगवान शिव का पूजन करने से शनिदोष से भी मुक्ति मिलती है। साथ ही कुछ ज्योतिषाचार्यों के अनुसार सूर्य का मकर राशि में प्रवेश रात्रि 08 बजकर 49 मिनट पर हो रहा है। इस कारण आज भी मकर संक्रांति का स्नान किया जाएगा। इसके साथ ही आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज का पंचांगः

    आज 15 जनवरी 2022 का पंचांग

    आज का दिशाशूल: पूर्व

    आज का पर्व एवं त्योहार: शनि प्रदोष

    विक्रम संवत 2078 शके 1943 उत्तरायन, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु पौष मास शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी 24 घंटे 58 मिनट तक, तत्पश्चात् चतुर्दशी मृगसिरा नक्षत्र 23 घंटे 21 मिनट तक, तत्पश्चात् आद्रा नक्षत्र ब्रह्म योग 14 घंटे 25 मिनट तक, तत्पश्चात् ऐन्द्र योग वृष में चंद्रमा 08 घंटे 51 मिनट तक तत्पश्चात् मिथुन में।

    सूर्योदय और सूर्यास्त

    आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 05 बज कर 43 मिनट पर होगा , वहीं सूर्यास्त शाम को 06 बजकर 56 मिनट पर दिल्ली में होगा।

    चंद्रोदय और चंद्रास्त

    चंद्रोदय आज दिन में 05 बजकर 05 मिनट पर होना है। चंद्र के अस्त का समय अगले दिन 04 बजकर 04 मिनट है।

    आज का शुभ समय

    ब्रह्म मुहूर्तः प्रातः 04 बजकर 17 मिनट से 05 बजकर 00 मिनट तक रहेगा।

    अभिजित मुहूर्त: आज दिन में 11 बजकर 53 मिनट से दोपहर 12 बजकर 46 मिनट तक।

    विजय मुहूर्त: आज दोपहर 02 बजकर 32 मिनट से शाम 03 बजकर 25 मिनट तक।

    अमृत काल: आज दिन में 11 बजकर 56 मिनट से लेकर 01 बजकर 44 मिनट तक।

    comedy show banner
    comedy show banner