Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aaj ka Panchang 14 July 2023: आज हो रहा है रोहिणी नक्षत्र का निर्माण, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

    By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo Mishra
    Updated: Fri, 14 Jul 2023 11:03 AM (IST)

    Aaj ka Panchang 14 July 2023 आज सावन मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। बता दें कि आज दो अत्यंत शुभ योग का निर्माण हो रहा है। साथ ही आज रोहिणी व्रत रखा जा रहा है। शास्त्रों के अनुसार आज के दिन शुभ मुहूर्त में देवी-देवताओं की उपासना करने से जीवन में आ रही परेशानियां दूर हो जाती है। पढ़िए आज का पंचांग।

    Hero Image
    Aaj ka Panchang 14 July 2023: पढ़िए आज का पंचांग।

    नई दिल्ली, आध्यात्म डेस्क । Aaj ka Panchang 14 July 2023: ज्योतिष शास्त्र में पंचांग का विशेष महत्व है। पंचांग में बताया गया है कि आज यानी 14 जुलाई 2023, शुक्रवार अर्थात सावन मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। बता दें कि आज के दिन वृद्धि योग और रोहिणी नक्षत्र का निर्माण हो रहा है। शास्त्रों में बताया गया है कि आज के दिन शुभ मुहूर्त में पूजा-पाठ करने से साधक की सभी मनोकामना पूर्ण हो जाती है। इसके साथ आज के दिन रोहिणी व्रत भी रखा जाएगा। यह व्रत विशेषरूप से जैन समुदाय के लोगों द्वारा रखा जाता है। आइए पढ़ते हैं आज का पंचांग और जानते हैं शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज का पंचांग ( Panchang 14 July 2023)

    सावन मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि समाप्त- 14 जुलाई शाम 07 बजकर 17 मिनट तक

    सावन मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि प्रारंभ- 14 जुलाई शाम 07 बजकर 17 मिनट से

    वृद्धि योग प्रारंभ- 14 जुलाई सुबह 08 बजकर 28 मिनट से

    रोहिणी नक्षत्र- 14 जुलाई रात्रि 10 बजकर 27 मिनट तक

    शुभ समय

    ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04 बजकर 11 मिनट से सुबह 04 बजकर 52 मिनट तक

    विजय मुहूर्त- दोपहर 02 बजकर 45 मिनट से दोपहर 03 बजकर 40 मिनट तक

    गोधूलि मुहूर्त- शाम 07 बजकर 20 मिनट से शाम 07 बजकर 40 मिनट तक

    अशुभ समय

    राहुकाल- सुबह 10 बजकर 43 मिनट से दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक

    गुलिक काल- सुबह 07 बजकर 16 मिनट से सुबह 09 बजे तक

    दिशा शूल- पश्चिम

    सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

    सूर्योदय- सुबह 05 बजकर 32 मिनट से

    सूर्यास्त- शाम 07 बजकर 21 मिनट पर

    चंद्रोदय और चन्द्रास्त का समय

    चंद्रोदय- 15 जुलाई प्रातः 03 बजकर 02 मिनट से

    चन्द्रास्त- शाम 04 बजकर 46 मिनट तक

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।