Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aaj Ka Panchang 14 January 2023: लोहड़ी आज, जानिए पंचांग, शुभ-अशुभ समय और राहुकाल

    By Shivani SinghEdited By: Shivani Singh
    Updated: Sat, 14 Jan 2023 09:41 AM (IST)

    Aaj Ka Panchang 14 January 2023 आज सूर्य मकर राशि में गोचर कर रहे हैं। इसके साथ ही आज लोहड़ी का पर्व मनाया जा रहा है। इसके साथ ही आज काफी खास योग बन रहा है। जानिए आज का पंचांग शुभ-अशुभ मुहूर्त राहुकाल

    Hero Image
    Aaj Ka Panchang 14 January 2023: लोहड़ी आज, जानिए पंचांग, शुभ-अशुभ समय और राहुकाल

    नई दिल्ली, Aaj Ka Panchang 14 January 2023: माघ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि के साथ शनिवार का है। पंचांग के अनुसार, सप्तमी तिथि शाम 7 बजकर 23 मिनट तक है। इसके बाग अष्टमी तिथि आरंभ हो जाएगी। आज के दिन सिख समुदाय के प्रमुख त्योहारों में से एक लोहड़ी का पर्व मनाया जा रहा है। लोहड़ी का पर्व मकर संक्रांति के एक दिन पहले मनाया जाता है। जानिए आज का पंचांग, शुभ-अशुभ समय, तिथि और राहुकाल।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज का शुभ मुहूर्त

    हस्त - 13 जनवरी शाम 04 बजकर 35 मिनट से 14 जनवरी शाम 06 बजकर 14 मिनट तक

    चित्रा - 14 जनवरी को शाम 6 बजकर 14 मिनट से 15 जनवरी शाम 7 बजकर 11 मिनट तक

    अतिगण्ड - 13 जनवरी दोपहर 12 बजकर 45 मिनट से 14 जनवरी को दोपहर 12 बजकर 33 मिनट तक

    सुकर्मा -14 जनवरी को दोपहर 12 बजकर 33 मिनट से 15 जनवरी को सुबह 11 बजकर 50 मिनट तक

    अभिजीत मुहूर्त - सुबह 11 बजकर 56 मिनट से दोपहर 12 बजकर 38 मिनट तक

    द्विपुष्कर योग - 14 जनवरी को शाम 6 बजकर 14 मिनट से 7 बजकर 23 मिनट तक

    लोहड़ी 2023

    आमतौर पर लोहड़ी का पर्व सिख समुदाय के लोग मनाते हैं। इस पर्व में घर के बाहर या फिर खुली जगह पर आग जलाई जाती है और इस पवित्र आग की परिक्रमा करने के साथ उसमें तिल, गजक, पॉपकॉर्न, मूंगफली आदि अर्पित करते हैं।

    सूर्य संक्रांति जनवरी 2023

    ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य देव 14 जनवरी 2023 की रात 8 बजकर 21 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य के किसी राशि में प्रवेश करने के संक्रांति नाम से जानते हैं।

    आज का अशुभ समय

    आज का राहुकाल: प्रातः: 9:39 बजे से 10:58 बजे तक।

    यम गण्ड- दोपहर 1 बजकर 36 मिनट से 2 बजकर 55 मिनट तक

    कुलिक - सुबह 7 बजकर 2 मिनट से 8 बजकर 21 मिनट तक

    सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

    सूर्योदय- सुबह 7 बजकर 2 मिनट पर

    सूर्यास्त- शाम 5 बजकर 32 मिनट पर

    चंद्रोदय और चन्द्रास्त का समय

    चंद्रोदय- 15 जनवरी को रात 12 बजकर 4 मिनट को

    चन्द्रास्त- 15 जनवरी प्रातः 11 बजकर 53 मिनट पर

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।