Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aaj ka Panchang 13 July 2023: कामिका एकादशी व्रत आज, पंचांग से जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

    By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo Mishra
    Updated: Thu, 13 Jul 2023 10:57 AM (IST)

    Aaj ka Panchang 13 July 2023 आज सावन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। बता दें कि आज भगवान विष्णु को समर्पित कामिका एकादशी व्रत रखा जा रहा है। शास्त्रों के अनुसार आज के दिन शुभ मुहूर्त में भगवान विष्णु की उपासना करने से जीवन में आ रही परेशानियां दूर हो जाती है। पढ़िए आज का पंचांग और जानिए शुभ व अशुभ समय।

    Hero Image
    Aaj ka Panchang 13 July 2023: पढ़िए आज का पंचांग।

    नई दिल्ली, आध्यात्म डेस्क । Aaj ka Panchang 13 July 2023: आज, 13 जुलाई 2023, गुरुवार अर्थात सावन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज श्रावण मास का पहला एकादशी व्रत अर्थात कामिका एकादशी व्रत रखा जा रहा है। मान्यता है कि आज के दिन शुभ मुहूर्त में भगवान विष्णु की उपासना करने से साधक को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही आज के दिन पूजा-पाठ करने से साधक की सभी मनोकामना पूर्ण हो जाती है। आइए पढ़ते हैं आज का पंचांग और जानते हैं शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज का पंचांग ( Panchang 13 July 2023)

    सावन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि समाप्त- 13 जुलाई शाम 06 बजकर 24 मिनट तक

    सावन मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि प्रारंभ- 13 जुलाई शाम 06 बजकर 24 मिनट से

    शूल योग- 13 जुलाई सुबह 08 बजकर 53 मिनट से

    कृत्तिका नक्षत्र- 13 जुलाई रात्रि 08 बजकर 52 मिनट तक

    शुभ समय

    ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04 बजकर 11 मिनट से सुबह 04 बजकर 51 मिनट तक

    विजय मुहूर्त- दोपहर 02 बजकर 45 मिनट से दोपहर 03 बजकर 40 मिनट तक

    गोधूलि मुहूर्त- शाम 07 बजकर 20 मिनट से शाम 07 बजकर 41 मिनट तक

    अशुभ समय

    राहुकाल- दोपहर 02 बजकर 10 मिनट से दोपहर 03 बजकर 54 मिनट तक

    गुलिक काल- सुबह 08 बजकर 59 मिनट से सुबह 10 बजकर 43 मिनट तक

    दिशा शूल- दक्षिण

    सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

    सूर्योदय- सुबह 05 बजकर 32 मिनट से

    सूर्यास्त- शाम 07 बजकर 22 मिनट पर

    चंद्रोदय और चन्द्रास्त का समय

    चंद्रोदय- 14 जुलाई रात्रि 02 बजकर 16 मिनट से

    चन्द्रास्त- दोपहर 03 बजकर 46 मिनट तक

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

    comedy show banner
    comedy show banner