Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aaj ka Panchang 13 August 2023: सावन प्रदोष व्रत आज, दैनिक पंचांग से जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

    By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo Mishra
    Updated: Sun, 13 Aug 2023 06:30 AM (IST)

    Aaj ka Panchang 13 August 2023 आज श्रावन अधिक मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। आज के दिन भगवान शिव को समर्पित सावन अधिक मास का अंतिम व्रत प्रदोष रखा जाएगा। मान्यता है कि आज के दिन शुभ मुहूर्त में महादेव की उपासना करने से साधक को विशेष लाभ मिलता है। दैनिक पंचांग से जानते हैं पूजा के लिए शुभ समय और भद्रा काल का समय।

    Hero Image
    Aaj ka Panchang 13 August 2023: पढ़िए आज का पंचांग।

    नई दिल्ली, आध्यात्म डेस्क । Aaj ka Panchang 13 August 2023: दैनिक पंचांग के इस अंक में जानेंगे 13 अगस्त 2023, रविवार की बाद करेंगे। पंचांग के अनुसार, आज के दिन देवाधिदेव भगवान शिव को समर्पित सावन प्रदोष व्रत रखा जाएगा। बता दें कि आज के सावन अधिक मास का अंतिम प्रदोष व्रत रखा जाएगा। मान्यता है कि आज शुभ मुहूर्त में महादेव की उपासना करने से साधक को विशेष लाभ मिलता है। साथ ही आज दो शुभ मुहूर्त का निर्माण हो रहा है। आज सिद्धि योग और पुनर्वसु नक्षत्र का निर्माण हो रहा है। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि इन शुभ मुहूर्त में धर्म-कर्म अथवा मांगलिक कार्य करने से व्यक्ति को विशेष लाभ मिलता है। आइए पढ़ते हैं आज का पंचांग, साथ ही जानते हैं, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पंचक का समय।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज का पंचांग ( Panchang 13 August 2023)

    सावन अधिक मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि- 13 अगस्त, सुबह 08 बजकर 19 मिनट तक

    वज्र योग समाप्त- 13 अगस्त, दोपहर 03 बजकर 56 मिनट तक

    सिद्धि योग प्रारंभ- 13 अगस्त, दोपहर 03 बजकर 56 मिनट से

    पुनर्वसु नक्षत्र- 13 अगस्त, सुबह 08 बजकर 26 मिनट से

    शुभ समय

    ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04 बजकर 23 मिनट से सुबह 05 बजकर 06 मिनट तक

    विजय मुहूर्त- दोपहर 02 बजकर 38 मिनट से दोपहर 03 बजकर 31 मिनट तक

    गोधूलि मुहूर्त- शाम 07 बजकर 03 मिनट से शाम 07 बजकर 24 मिनट तक

    अशुभ समय

    राहुकाल- शाम 05 बजकर 23 मिनट से शाम 07 बजकर 23 मिनट तक

    गुलिक काल- दोपहर 03 बजकर 44 मिनट से शाम 05 बजकर 23 मिनट तक

    दिशा शूल- पश्चिम

    सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

    सूर्योदय- सुबह 05 बजकर 49 मिनट से

    सूर्यास्त- शाम 07 बजकर 03 मिनट पर

    चंद्रोदय और चन्द्रास्त का समय

    चंद्रोदय- 14 अगस्त रात्रि 03 बजकर 37 मिनट से

    चन्द्रास्त- 14 अगस्त शाम 05 बजकर 23 मिनट तक

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।