Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aaj ka Panchang 12 May 2023: कालाष्टमी व्रत आज, पूजा के लिए शुभ मुहूर्त जानने के लिए पढ़े दैनिक पंचांग

    By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo Mishra
    Updated: Fri, 12 May 2023 06:00 AM (IST)

    Aaj ka Panchang 12 May 2023 आज ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। आज सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग का निर्माण हो रहा है। साथ आज कालाष्टमी व्रत भी रखा जाएगा। आइए पढ़ते हैं आज का पंचांग।

    Hero Image
    Aaj ka Panchang 12 May 2023: पंचांग से जानिए आज का शुभ समय और राहुकाल की अवधि।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Aaj ka Panchang 12 May 2023: वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 12 मई 2023, शुक्रवार के दिन ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। आज यानि ज्येष्ठ मास के सप्तमी तिथि के दिन भगवान काल भैरव की विशेष उपासना की जाएगी। साथ ही पंचांग में बताया गया है कि आज के दिन दो अत्यंत शुभ योग सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग का निर्माण हो रहा है। मान्यताओं के अनुसार, इस शुभ योग में देवी-देवताओं की उपासना करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है और व्यक्ति को हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है। आइए पढ़ते हैं आज का पंचांग।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज का पंचांग ( Panchang 12 May 2023)

    ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि समाप्त- सुबह 09 बजकर 06 मिनट पर

    ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि प्रारंभ- 12 मई सुबह 09 बजकर 06 मिनट से

    श्रवण नक्षत्र- दोपहर 01 बजकर 03 मिनट तक

    शुक्ल योग- 12 मई दोपहर 12 बजकर 18 मिनट तक

    शुभ समय

    ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04 बजकर 08 मिनट से सुबह 04 बजकर 50 मिनट तक

    विजय मुहूर्त- दोपहर 02 बजकर 33 मिनट से दोपहर 03 बजकर 27 मिनट तक

    गोधूलि मुहूर्त- शाम 07 बजकर 01 मिनट से शाम 07 बजकर 23 मिनट तक

    सर्वार्थ सिद्धि योग- सुबह 05 बजकर 33 मिनट से दोपहर 02 बजकर 37 मिनट तक

    रवि योग- सुबह 05 बजकर 33 मिनट से दोपहर 02 बजकर 37 मिनट तक

    अशुभ समय

    राहुकाल- सुबह 10 बजकर 36 मिनट से दोपहर 12 बजकर 18 मिनट तक

    गुलिक काल- सुबह 07 बजकर 14 मिनट से सुबह 08 बजकर 55 मिनट तक

    वर्ज्य योग- दोपहर 04 बजकर 48 मिनट से शाम 06 बजकर 19 मिनट तक

    दिशा शूल- पश्चिम

    सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

    सूर्योदय- सुबह 05 बजकर 33 मिनट से

    सूर्यास्त- शाम 07 बजकर 03 मिनट पर

    चंद्रोदय और चन्द्रास्त का समय

    चंद्रोदय- रात्रि 01 बजकर 36 मिनट से

    चन्द्रास्त- सुबह 11 बजकर 37 मिनट पर

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

    comedy show banner
    comedy show banner