Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aaj Ka Panchang 12 July 2025: आज है सावन का पहला शनिवार, जानिए शुभ मुहूर्त और पंचांग

    Updated: Sat, 12 Jul 2025 08:33 AM (IST)

    पंचांग के अनुसार आज सावन महीने के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है। इस शुभ तिथि पर कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है। इस दौरान कार्य की शुरुआत करने से सफलता प्राप्त होती है। ऐसे में एस्ट्रोपत्री डॉटकॉम के पंडित आनंद सागर पाठक जी से जानते हैं आज का (Aaj Ka Panchang 12 July 2025) पंचांग व शुभ-अशुभ मुहूर्त के विषय में।

    Hero Image
    Aaj Ka Panchang 12 July 2025: आज का पंचांग।

    आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। Aaj Ka Panchang Sawan 2025: आज सावन महीने का पहला शनिवार है। यह भगवान शिव और न्याय के देवता शनि देव की पूजा के लिए समर्पित है। ऐसा कहा जाता कि जो साधक इस दिन भाव के साथ पूजा-पाठ करते हैं, उन्हें धन-दौलत, सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही जीवन में खुशहाली आती है। आज के दिन (12 July 2025 Panchang) की शुरुआत करने से पहले यहां दिए गए शुभ व अशुभ समय को अवश्य जान लें, जो इस प्रकार हैं -

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aaj Ka Panchang 12 July 2025: आज का पंचांग -

    • सूर्य राशि - मिथुन
    • चंद्र राशि - धनु
    • पक्ष - कृष्ण
    • तिथि - कृष्ण द्वितीया रात्रि 01:46 बजे तक, 13 जुलाई
    • योग - विष्कुंभ सायं 07:32 बजे तक
    • करण - तैतिल दोपहर 02:00 बजे तक
    • करण - गरज रात्रि 01:46 बजे तक, 13 जुलाई।

    सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

    • सूर्योदय - सुबह 05 बजकर 32 मिनट पर
    • सूर्यास्त - शाम 07 बजकर 22 मिनट पर
    • चन्द्रोदय - रात 08 बजकर 46 मिनट पर
    • चंद्रास्त - सुबह 06 बजकर 37 मिनट पर

    शुभ मुहूर्त

    • अभिजीत - प्रात: 11:59 बजे से दोपहर 12:54 बजे तक
    • अमृत काल - रात्रि 08:21 बजे से 09:59 बजे तक।

    अशुभ समय

    • गुलिक काल - प्रात: 05:32 बजे से 07:15 बजे तक
    • यमगंड - दोपहर 02:10 बजे से 03:54 बजे तक
    • राहु काल - प्रात: 08:59 बजे से 10:43 बजे तक।

    आज का नक्षत्र

    आज चंद्रदेव उत्तराषाढ़ नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।

    उत्तराषाढ़ नक्षत्र - प्रात: 06:36 बजे तक

    सामान्य विशेषताएं - परिश्रमी, धैर्यवान, मजबूत, गठीला शरीर, लंबी नाक, तीखे नयन-नक्श, दयालु, अच्छे भोजन और संगति के शौकीन, ईमानदार, विश्वसनीय, बुद्धिमान और दूरदर्शी

    • नक्षत्र स्वामी - सूर्य
    • राशि स्वामी - बृहस्पति, शनि
    • देवता - विश्वदेव (अप्रतिद्वंद्वी विजय के देवता)
    • प्रतीक - हाथी का दांत या छोटा बिस्तर

    करें इन मंत्रों का जाप

    1. ॐ नमो भगवते दक्षिणामूर्त्तये मह्यं मेधा प्रयच्छ स्वाहा। ।।

    2. म्भवाय च मयोभवाय च नमः शंकराय च मयस्कराय च नमः शिवाय च शिवतराय च।।

    3. देवाय नमस्तस्मै पिनाकिने । नमस्तस्मै भगवते कैलासाचल वासिने । आदिमध्यांत रूपाय मृत्युनाशं करोतु मे।।

    यह भी पढ़ें: Sawan Ank Jyotish 2025: सावन सोमवार पर किस मूलांक को मिलेगा लाभ, क्या आपका नाम भी है शामिल?

    Note - यह दैनिक पंचांग Astropatri.com के सौजन्य से प्रस्तुत है। सुझाव व प्रतिक्रियाओं के लिए hello@astropatri.com पर ईमेल करें।