Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aaj Ka Panchang 12 January 2025: आज है रविवार, नोट करें शुभ मुहूर्त और पढ़ें दैनिक पंचांग

    Updated: Sun, 12 Jan 2025 08:26 AM (IST)

    आज पौष माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि सुबह 05 बजकर 09 मिनट तक रहेगी। इस शुभ तिथि पर कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है। इस दौरान कार्य की शुरुआत करने से सफलता प्राप्त होती है। आइए आज के दिन की शुरुआत करने से पहले पंडित हर्षित जी से आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang 12 January 2025) और राहुकाल का समय जानते हैं।

    Hero Image
    Aaj Ka Panchang 12 January 2025: आज का पंचांग।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Aaj Ka Panchang 12 January 2025: आज रविवार का दिन है। यह दिन पूर्ण रूप से भगवान सूर्य को समर्पित है। ऐसा माना जाता कि जो साधक इस दिन भाव के साथ पूजा-पाठ करते हैं, उन्हें धन, सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन में शुभता आती है। आज के दिन ( Sunday Panchang) की शुरुआत करने से पहले यहां दिए गए शुभ व अशुभ समय को अवश्य जान लें, जो इस प्रकार हैं -

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aaj Ka Panchang 12 January 2025: आज का पंचांग -

    पंचांग के अनुसार, आज पौष माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि सुबह 05 बजकर 09 मिनट तक रहेगी।

    ऋतु - शरद

    चन्द्र राशि - मिथुन

    सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

    सूर्योदय - सुबह 07 बजकर 17 मिनट पर

    सूर्यास्त - शाम 05 बजकर 42 मिनट पर

    चन्द्रोदय - शाम 04 बजकर 09 मिनट पर

    चन्द्रास्त - सुबह 06 बजकर 57 मिनट पर

    शुभ मुहूर्त

    रवि योग - सुबह 11 बजकर 24 मिनट से अगले दिन सुबह 07 बजकर 15 मिनट तक

    ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 05 बजकर 27 मिनट से 06 बजकर 21 मिनट तक

    विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 14 मिनट से 02 बजकर 56 मिनट तक

    गोधूलि मुहूर्त - शाम 05 बजकर 41 मिनट से 06 बजकर 08 मिनट तक

    निशिता मुहूर्त - रात्रि 12 बजकर 02 मिनट से 12 बजकर 57 मिनट तक।

    अशुभ समय

    राहु काल - शाम 04 बजकर 26 मिनट से 05 बजकर 45 मिनट तक

    गुलिक काल - सुबह 03 बजकर 16 मिनट से 04 बजकर 26 मिनट तक।

    दिशा शूल - पश्चिम

    ताराबल

    भरणी, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती।

    चन्द्रबल

    मेष, मिथुन, सिंह, कन्या, धनु, मकर।

    सूर्य देव पूजन मंत्र

    1. ॐ रवये नमः॥

    2.ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्रकिरणराय मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा।।

    3. ॐ ऐहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजो राशे जगत्पते, अनुकंपयेमां भक्त्या, गृहाणार्घय दिवाकर:।।

    यह भी पढ़ें: Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति के दिन राशि अनुसार करें तिल से ये उपाय, सभी दुख होंगे दूर!

    अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।