Aaj Ka Panchang 11 March 2023: भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी आज, जानिए पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल
Aaj Ka Panchang 11 March 2023 आज का दिन काफी खास है क्योंकि आज संकष्टी चतुर्थी के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। आज के दिन भगवान गणेश की विधिवत पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी। जानिए आज का पंचांग।

नई दिल्ली, Aaj Ka Panchang 11 March 2023: चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के साथ शनिवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार, आज भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जा रहा है। इसके साथ ही आज काफी शुभ योग बन रहे हैं। जानिए हिंदू कैलेंडर के अनुसार आज का पंचांग, राहुकाल और शुभ-अशुभ समय।
आज का शुभ समय
कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि - 10 मार्च को रात 9 बजकर 42 मिनट से आज रात 10 बजकर 5 मिनट तक
चित्रा नक्षत्र- सूर्योदय से सुबह 7 बजकर 11 मिनट तक
स्वाति नक्षत्र- सुबह 7 बजकर 11 मिनट से कल सुबह 8 बजे तक
धुव्र योग- सूर्योदय से शाम 7 बजकर 51 मिनट तक
सर्वार्थ सिद्धि योग - सुबह 7 बजकर 11 मिनट से 12 मार्च को 6 बजकर 25 मिनट तक
व्रत- भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी व्रत
हर मास के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाता है। ऐसे ही चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जा रहा है। इस दिन भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करने के साथ व्रत रखने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी और हर कष्ट से छुटकारा मिल जाएगा।
आज का अशुभ समय
राहुकाल- सुबह 9 बजकर 22 मिनट से 10 बजकर 50 मिनट तक
यमगण्ड योग- दोपहर 1 बजकर 46 मिनट से 3 बजकर 15 मिनट तक
कुलिक काल- सुबह 6 बजकर 26 मिनट से 7 बजकर 54 मिनट तक
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय- सुबह 06 बजकर 26 मिनट से
सूर्यास्त- शाम 06 बजकर 10 मिनट पर
चंद्रोदय और चन्द्रास्त का समय
चंद्रोदय- 11 मार्च रात 9 बजकर 47 मिनट से
चन्द्रास्त- 12 मार्च को सुबह 9 बजकर 2 मिनट तक
डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।