Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aaj ka Panchang 10 June 2023: कालाष्टमी और मासिक कृष्ण जन्माष्टमी आज, पढ़िए दैनिक पंचांग

    By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo Mishra
    Updated: Sat, 10 Jun 2023 06:00 AM (IST)

    Aaj ka Panchang 10 June 2023 आज आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। आज के दिन मासिक कालाष्टमी और कृष्ण जन्माष्टमी व्रत रखा जाएगा। पढ़िए आज का पंचांग और जानिए राहुकाल का समय और शुभ मुहूर्त।

    Hero Image
    Aaj ka Panchang 10 June 2023: पढ़िए आज का पंचांग।

    नई दिल्ली, आध्यात्म डेस्क | Aaj ka Panchang 10 June 2023: पंचांग के अनुसार, आज यानी 10 जून 2023, शनिवार अर्थात आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। पंचांग में बताया गया है कि आज के मासिक कालाष्टमी और कृष्ण जन्माष्टमी व्रत रखा जाएगा। मान्यता है कि आज के दिन शुभ मुहूर्त में भगवान काल भैरव और भगवान श्री कृष्ण की उपासना करने से जीवन में आ रही समस्याएं दूर हो जाती हैं। साथ ही आज पंचक का दूसरा दिन है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पंचक की अवधि में कई प्रकार के मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती है। बता दें कि आज रवि योग बन रहे हैं। माना जाता है कि इन शुभ योग में पूजा-पाठ करने से साधक को लाभ मिलता है। आइए पढ़ते हैं आज का पंचांग और जानते हैं शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज का पंचांग ( Panchang 10 June 2023)

    आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि समाप्त- 10 जून दोपहर 02 बजकर 01 मिनट तक

    आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि प्रारंभ- 10 जून शाम 02 बजकर 01 मिनट से

    शतभिषा नक्षत्र- 10 जून दोपहर 03 बजकर 39 मिनट तक

    विष्कंभ योग- 10 जून दोपहर 12 बजकर 49 मिनट तक

    शुभ समय

    ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04 बजकर 02 मिनट से सुबह 04 बजकर 42 मिनट तक

    विजय मुहूर्त- दोपहर 02 बजकर 40 मिनट से दोपहर 03 बजकर 36 मिनट तक

    गोधूलि मुहूर्त- शाम 07 बजकर 17 मिनट से शाम 07 बजकर 37 मिनट तक

    रवि योग- 10 जून सुबह 05 बजकर 23 मिनट से दोपहर 03 बजकर 39 मिनट तक

    अशुभ समय

    राहुकाल- सुबह 08 बजकर 52 मिनट से सुबह 10 बजकर 36 मिनट तक

    गुलिक काल- सुबह 05 बजकर 23 मिनट से सुबह 07 बजकर 07 मिनट तक

    पंचक- पूरे दिन

    दिशा शूल- पूर्व

    सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

    सूर्योदय- सुबह 05 बजकर 23 मिनट से

    सूर्यास्त- शाम 07 बजकर 18 मिनट पर

    चंद्रोदय और चन्द्रास्त का समय

    चंद्रोदय- 11 जून रात्रि 12 बजकर 49 मिनट से

    चन्द्रास्त- 11 जून सुबह 11 बजकर 43 मिनट तक

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।