Aaj Ka Panchang 10 January 2023: आज रखा जा रहा है सकट चौथ का व्रत, जानिए शुभ मुहूर्त, योग और राहुकाल
Aaj Ka Panchang 10 January 2023 आज का दिन काफी खास है। क्योंकि आज सकट चौथ के साथ काफी शुभ योग बन रहा है। ऐसे में आज भगवान गणेश की पूजा करने से कई गुना अधिक फल की प्राप्ति होगी। जानिए आज का पंचांग।

नई दिल्ली, Aaj Ka Panchang 10 January 2023: माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के साथ मंगलवार का दिन है। पंचांग के अनुसार, मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करना शुभ माना जाता है। इसके साथ ही चतुर्थी तिथि को सकट चौथ का व्रत भी रखा जा रहा है। आज के दिन भगवान गणेश की विधिवत पूजा करने और व्रत रखने का विधान है। जानिए हिंदू कैलेंडर के अनुसार, आज का शुभ मुहूर्त, अशुभ समय, ग्रह स्थिति, राहुकाल और व्रत त्योहार।
आज का शुभ मुहूर्त
कृष्ण पक्ष तृतीया तिथि - जनवरी 10 जनवरी दोपहर 12 बजकर 09 मिनट तक
कृष्ण पक्ष चतुर्थी - 10 जनवरी दोपहर 12 बजकर 9 मिनट से 11 जनवरी दोपहर 12 बजकर 9 मिनट तक
चंद्रोदय- रात 8 बजकर 41 मिनट पर होगा।
सर्वार्थ सिद्धि योग- सुबह 07 बजकर 15 मिनट से 9 बजकर 1 मिनट से
आयुष्मान योग- सुबह 11 बजकर 20 20 से लेकर 11 जनवरी सुबह 12 बजकर 2 मिनट तक
प्रीति योग- सूर्योदय से लेकर 11 बजकर 20 मिनट तक
मघा नक्षत्र- सुबह 9 बजकर 1 मिनट से 11 जनवरी सुबह 11 बजकर 50 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त - सुबह 11 बजकर 54 मिनट से दोपहर 12 बजकर 36 मिनट तक
व्रत- सकट चौथ
पंचांग के अनुसार, माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को सकट चौथ का व्रत रखा जाता है। भगवान गणेश को समर्पित इस व्रत को गणेश चौथ, संकष्टी चौथ, लंबोदर चतुर्थी, माघी चौथ, तिलकुटा चौथ, तिल चतुर्थी जैसे नामों से जाना जाता है। इस दिन महिलाएं व्रत रखकर संतान की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती हैं।
आज का अशुभ समय
राहुकाल - दोपहर 2 बजकर 52 मिनट से 4 बजकर 11 मिनट तक
यम गण्ड - सुबह 9 बजकर 39 मिनट से 10 बजकर 57 मिनट तक
कुलिक - दोपहर 12 बजकर 15 मिनट से 1 बजकर 34 मिनट तक
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय- सुबह 7 बजकर 2 मिनट पर
सूर्यास्त- शाम 5 बजकर 29 मिनट पर
चंद्रोदय और चन्द्रास्त का समय
चंद्रोदय- 10 जनवरी को शाम 8 बजकर 31 मिनट को
चन्द्रास्त- 11 जनवरी प्रातः 9 बजकर 53 मिनट पर
डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।