Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aaj ka Panchang 10 August 2023: आज हो रहा है दो अत्यंत शुभ संयोग का निर्माण, पढ़िए आज का पंचांग

    By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo Mishra
    Updated: Thu, 10 Aug 2023 06:30 AM (IST)

    Aaj ka Panchang 10 August 2023 पंचांग के अनुसार आज श्रावन अधिक मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। आज के दिन दो अत्यंत शुभ योग का निर्माण हो रहा है। मान्यता है कि इस शुभ योग में पूजा-पाठ और जप-तप करने से साधक को विशेष लाभ मिलता है। आइए दैनिक पंचांग से जानते हैं पूजा के लिए शुभ समय और भद्रा काल का समय।

    Hero Image
    Aaj ka Panchang 10 August 2023: पढ़िए आज का पंचांग।

    नई दिल्ली, आध्यात्म डेस्क । Aaj ka Panchang 10 August 2023: दैनिक पंचांग के इस भाग में आज हम 10 अगस्त 2023, गुरुवार की बाद करेंगे। पंचांग के अनुसार, आज के दिन दो अत्यंत शुभ योग का निर्माण हो रहा है। आज ध्रुव योग और रोहिणी नक्षत्र का निर्माण हो रहा है। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि इस शुभ मुहूर्त में धर्म-कर्म अथवा मांगलिक कार्य करने से व्यक्ति को विशेष लाभ मिलता है। आइए पढ़ते हैं आज का पंचांग, साथ ही जानते हैं, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पंचक का समय।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज का पंचांग ( Panchang 10 August 2023)

    सावन अधिक मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि- 11 अगस्त, सुबह 05 बजकर 06 मिनट पर

    ध्रुव योग समाप्त- 10 अगस्त दोपहर 03 बजकर 11 मिनट तक

    व्याघात योग प्रारंभ- 10 अगस्त दोपहर 03 बजकर 11 मिनट से

    रोहिणी नक्षत्र- 11 अगस्त सुबह 04 बजकर 01 मिनट तक

    शुभ समय

    ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04 बजकर 22 मिनट से सुबह 05 बजकर 05 मिनट तक

    विजय मुहूर्त- दोपहर 02 बजकर 39 मिनट से दोपहर 03 बजकर 33 मिनट तक

    गोधूलि मुहूर्त- शाम 07 बजकर 05 मिनट से शाम 07 बजकर 27 मिनट तक

    अशुभ समय

    राहुकाल- दोपहर 02 बजकर 06 मिनट से दोपहर 03 बजकर 46 मिनट तक

    गुलिक काल- सुबह 09 बजकर 07 मिनट से सुबह 10 बजकर 47 मिनट तक

    भद्रा काल- दोपहर 04 बजकर 34 मिनट से 11 अगस्त सुबह 05 बजकर 06 मिनट तक

    दिशा शूल- दक्षिण

    सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

    सूर्योदय- सुबह 05 बजकर 47 मिनट से

    सूर्यास्त- शाम 07 बजकर 05 मिनट पर

    चंद्रोदय और चन्द्रास्त का समय

    चंद्रोदय- रात्रि 12 बजकर 59 से

    चन्द्रास्त- 11 अगस्त दोपहर 02 बजकर 41 मिनट तक

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

    comedy show banner
    comedy show banner