Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aaj ka Panchang 09 November 2024: आज मनाया जा रहा है गोपाष्टमी का पर्व, पंचांग से जानें शुभ मुहूर्त

    Updated: Sat, 09 Nov 2024 06:52 AM (IST)

    आज यानी 09 नवंबर को गोपाष्टमी और मासिक दुर्गाष्टमी का त्योहार मनाया जा रहा है। मान्यता है कि गोपाष्टमी पर श्रीकृष्ण और गौ माता की उपासना करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। आज कई शुभ योग (Gopashtami 2024 Shubh Yog) भी बन रहे हैं तो चलिए पंचांग (Aaj ka Panchang 2024) से जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय।

    Hero Image
    Aaj ka Panchang 09 November 2024 पंचांग से जानें शुभ मुहूर्त।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि आज यानी 09 नवंबर को है। इस तिथि पर गोपाष्टमी (Gopashtami 2024 Date) और मासिक दुर्गाष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण के संग गौ माता की पूजा-अर्चना करने का विधान है।  साथ ही मां दुर्गा की उपासना की जाती है। इस तिथि पर कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में चलिए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं आज का पंचांग और शुभ मुहूर्त (Today Puja Time) के विषय में।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     

    आज का पंचांग (Aaj ka Panchang 09 November 2024)

    सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

    सूर्योदय - सुबह 06 बजकर 39 मिनट पर

    सूर्यास्त - शाम 05 बजकर 30 मिनट पर

    चंद्रोदय- दोपहर 01 बजकर 17 मिनट पर

    चंद्रास्त- देर रात 12 बजकर 19 मिनट पर

    यह भी पढ़ें:  Gopashtami 2024: गोपाष्टमी पर इस विधि से करें पूजा, नोट करें भोग एवं शुभ मुहूर्त

    वार - शनिवार

    ऋतु - शरद

    शुभ समय (Today Shubh Muhurat)

    ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04 बजकर 54 मिनट से 05 बजकर 47 मिनट तक

    विजय मुहूर्त - दोपहर 01 बजकर 53 मिनट से 02 बजकर 37 मिनट तक

    गोधूलि मुहूर्त - शाम 05 बजकर 30 मिनट से 05 बजकर 57 मिनट तक

    अशुभ समय

    राहुकाल - सुबह 09 बजकर 22 मिनट से 10 बजकर 43 मिनट तक।

    गुलिक काल - सुबह 06 बजकर 39 मिनट से 08  बजकर 01 मिनट तक।

    दिशा शूल - पूर्व

    नक्षत्र के लिए उत्तम ताराबल - अश्विनी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद

    राशि के लिए उत्तम चन्द्रबलम - मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक, मकर, मीन

    यह भी पढ़ें:  Gopashtami 2024: गोपाष्टमी पर करें श्री गौ अष्टोत्तर नामावली का जाप, प्राप्त होगी श्रीकृष्ण की विशेष कृपा

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।