Aaj ka Panchang 09 June 2023: आज से शुरू हो रहा है पंचक, पढ़िए शुक्रवार का पंचांग
Aaj ka Panchang 09 June 2023 आज आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। आज के दिन पंचक का निर्माण हो रहा है इन पांच दिनों में मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती है। आइए पढ़ते हैं आज का पंचांग।

नई दिल्ली, आध्यात्म डेस्क | Aaj ka Panchang 09 June 2023: पंचांग के अनुसार, आज यानी 09 जून 2023, शुक्रवार अर्थात आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। बता दें कि आज से पंचक का निर्माण हो रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पंचक की अवधि में कई प्रकार के मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती है। बता दें कि आज रवि योग बन रहे हैं। माना जाता है कि इन शुभ योग में पूजा-पाठ करने से साधक को लाभ मिलता है। आइए पढ़ते हैं आज का पंचांग और जानते हैं शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय।
आज का पंचांग ( Panchang 09 June 2023)
आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि समाप्त- 09 शाम 04 बजकर 20 मिनट तक
आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि प्रारंभ- 09 शाम 04 बजकर 20 मिनट से
धनिष्ठा नक्षत्र- 09 जून शाम 05 बजकर 09 मिनट तक
वैधृति योग- 09 जून दोपहर 03 बजकर 46 मिनट तक
शुभ समय
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04 बजकर 02 मिनट से सुबह 04 बजकर 42 मिनट तक
विजय मुहूर्त- दोपहर 02 बजकर 40 मिनट से दोपहर 03 बजकर 35 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त- शाम 07 बजकर 17 मिनट से शाम 09 बजकर 37 मिनट तक
रवि योग- 09 जून शाम 05 बजकर 09 मिनट से 10 जून सुबह 05 बजकर 23 मिनट तक
अशुभ समय
राहुकाल- सुबह 10 बजकर 36 मिनट से दोपहर 12 बजकर 20 मिनट तक
गुलिक काल- सुबह 07 बजकर 07 मिनट से सुबह 08 बजकर 52 मिनट तक
भद्रा काल- शाम 04 बजकर 20 मिनट से 10 जून सुबह 03 बनकर 08 मिनट तक
पंचक- सुबह 06 बजकर 02 मिनट से 10 जून सुबह 05 बजकर 23 मिनट तक
दिशा शूल- पश्चिम
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय- सुबह 05 बजकर 23 मिनट से
सूर्यास्त- शाम 07 बजकर 18 मिनट पर
चंद्रोदय और चन्द्रास्त का समय
चंद्रोदय- 10 जून रात्रि 12 बजकर 14 मिनट से
चन्द्रास्त- 10 जून सुबह 10 बजकर 37 मिनट तक
डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।