Aaj ka Panchang 09 July 2023: भानु सप्तमी और मासिक कृष्ण जन्माष्टमी आज, इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा-पाठ
Aaj ka Panchang 09 July 2023 आज सावन मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। पंचांग के अनुसार आज 04 अत्यंत शुभ योग का निर्माण हो रहा है जिसमें पूजा-पाठ का विशेष फल प्राप्त होता है। साथ ही आज भानु सप्तमी व्रत और मासिक कृष्ण जन्माष्टमी व्रत रखा जाएगा। पढ़िए आज का पंचांग और जानिए पूजा के लिए शुभ मुहूर्त।

नई दिल्ली, आध्यात्म डेस्क । Aaj ka Panchang 09 July 2023: पंचांग में बताया गया है कि आज यानी 09 जुलाई 2023, रविवार अर्थात सावन मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। बता दें कि आज के दिन भानु सप्तमी व्रत और मासिक कृष्ण जन्माष्टमी व्रत रखा जाएगा। मान्यता है कि आज के दिन सूर्य देव और बाल गोपाल की उपासना करने से जीवन में सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है और साधकों को कई प्रकार के कष्टों से मुक्ति प्राप्त हो जाती है। इसके आज चार अत्यंत शुभ योग का निर्माण हो रहा है। पंचांग में बताया गया है कि इस योग में पूजा-पाठ करने से साधक की सभी मनोकामना पूर्ण हो जाती है। आइए पढ़ते हैं आज का पंचांग और जानते हैं शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय।
आज का पंचांग ( Panchang 09 July 2023)
सावन मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि समाप्त- 09 जुलाई रात्रि 07 बजकर 59 मिनट तक
सावन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि प्रारंभ- 09 जुलाई रात्रि 07 बजकर 59 मिनट से
शोभन योग- 09 जुलाई दोपहर 02 बजकर 44 मिनट तक
उत्तर भाद्रपद नक्षत्र- 09 जुलाई शाम 07 बजकर 29 मिनट तक
शुभ समय
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04 बजकर 09 मिनट से सुबह 04 बजकर 50 मिनट तक
विजय मुहूर्त- दोपहर 02 बजकर 45 मिनट से दोपहर 03 बजकर 40 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त- शाम 07 बजकर 21 मिनट से शाम 07 बजकर 42 मिनट तक
सर्वार्थ सिद्धि योग- सुबह 05 बजकर 30 मिनट से शाम 07 बजकर 29 मिनट तक
रवि योग- सुबह 05 बजकर 30 मिनट से शाम 07 बजकर 29 मिनट तक
अशुभ समय
राहुकाल- शाम 05 बजकर 30 मिनट से शाम 07 बजकर 22 मिनट तक
गुलिक काल- दोपहर 03 बजकर 54 मिनट से शाम 05 बजकर 38 मिनट तक
पंचक- पूरे दिन
दिशा शूल- पश्चिम
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय- सुबह 05 बजकर 30 मिनट से
सूर्यास्त- शाम 07 बजकर 22 मिनट पर
चंद्रोदय और चन्द्रास्त का समय
चंद्रोदय- रात्रि 11 बजकर 54 मिनट से
चन्द्रास्त- सुबह 11 बजकर 41 मिनट तक
डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।