Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aaj ka Panchang 07 Dec 2023: आज मार्गशीर्ष माह के दूसरे गुरुवार पर भद्रावास योग समेत बन रहे हैं ये 3 संयोग

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Thu, 07 Dec 2023 06:00 AM (IST)

    Aaj ka Panchang 07 December 2023 आज मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की दशमी है। इस शुभ अवसर पर दुर्लभ भद्रावास का निर्माण हो रहा है। इस योग में समस्त जगत का कल्याण होता है। धार्मिक मान्यता है कि भद्रा योग में भगवान विष्णु की पूजा करने से साधक को अक्षय फल की प्राप्ति होती है। आइए पंडित हर्षित जी से आज का पंचांग जानते हैं-

    Hero Image
    Aaj ka Panchang 07 Dec 2023: मार्गशीर्ष गुरुवार पर भद्रावास योग समेत बन रहे हैं ये 3 संयोग

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Aaj ka Panchang 07 December 2023: सनातन धर्म में गुरुवार का दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा-उपासना की जाती है। साथ ही विशेष कार्यों में सिद्धि प्राप्ति हेतु महिलाएं गुरुवार का व्रत रखती हैं। ज्योतिषियों की मानें तो आज आयुष्मान समेत 3 अद्भुत संयोग बन रहे हैं। इन योग में भगवान विष्णु की पूजा करने से साधक के सकल मनोरथ सिद्ध होते हैं। आइए, पंडित हर्षित जी से आज का पंचांग और राहुकाल का समय जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शुभ मुहूर्त

    मार्गशीर्ष के कृष्ण पक्ष की दशमी 08 दिसंबर को सुबह 05 बजकर 06 मिनट तक है। इसके बाद एकादशी तिथि शुरू हो जाएगी। मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को उत्पन्ना एकादशी मनाई जाती है। आज आयुष्मान योग का निर्माण दिन भर है। इसके अलावा, भद्रावास योग का भी संयोग बन रहा है। साथ ही वणिज करण का भी निर्माण हो रहा है।

    सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

    सूर्योदय - सुबह 07 बजकर 01 मिनट पर

    सूर्यास्त - शाम 17 बजकर 24 मिनट पर

    चंद्रोदय- देर रात 02 बजकर 20 मिनट पर

    चंद्रास्त- दोपहर 01 बजकर 45 मिनट पर

    पंचांग

    ब्रह्म मुहूर्त - 05 बजकर 12 मिनट से 06 बजकर 06 मिनट तक

    विजय मुहूर्त - दोपहर 01 बजकर 56 मिनट से 02 बजकर 38 मिनट तक

    गोधूलि मुहूर्त - शाम 05 बजकर 21 मिनट से 05 बजकर 49 मिनट तक

    निशिता मुहूर्त - रात्रि 11 बजकर 45 मिनट से 12 बजकर 40 मिनट तक

    अशुभ समय

    राहुकाल - दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से 02 बजकर 48 मिनट तक

    गुलिक काल - सुबह 10 बजकर 54 मिनट से 12 बजकर 12 मिनट तक

    दुष्टमुहूर्त- सुबह 10 बजकर 28 मिनट से 11 बजकर 09 मिनट तक

    कंटक- दोपहर 02 बजकर 37 मिनट से 03 बजकर 19 मिनट तक

    यमघण्ट - सुबह 07 बजकर 42 मिनट से 08 बजकर 23 मिनट तक

    कुलिक- सुबह 10 बजकर 28 मिनट से 11 बजकर 09 मिनट तक

    कालवेला या अर्द्धयाम- शाम 04 बजे से 04 बजकर 42 मिनट तक

    यमगण्ड- सुबह 07 बजे से 08 बजकर 18 मिनट तक

    दिशा शूल - दक्षिण

    ताराबल

    अश्विनी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद

    चन्द्रबल

    मेष, कर्क, कन्या, वृश्चिक, धनु, मीन

    डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।