Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aaj ka Panchang 07 August 2023: सावन सोमवार व्रत आज, दैनिक पंचांग से जानिए शुभ मुहूर्त का समय

    By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo Mishra
    Updated: Mon, 07 Aug 2023 06:30 AM (IST)

    Aaj ka Panchang 07 August 2023 पंचांग के अनुसार आज श्रावन अधिक मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। आज के दिन भगवान शिव की समर्पित सावन सोमवार व्रत रखा जाएगा। साथ ही आज के दिन दो अत्यंत शुभ संयोग का निर्माण हो रहा है। आइए दैनिक पंचांग से जानते हैं पूजा के लिए शुभ समय और भद्रा काल का समय।

    Hero Image
    Aaj ka Panchang 07 August 2023: पढ़िए आज का पंचांग।

    नई दिल्ली, आध्यात्म डेस्क । Aaj ka Panchang 07 August 2023: दैनिक पंचांग के इस भाग में आज हम 07 अगस्त 2023, सोमवार की बाद करेंगे। बता दें कि आज सावन अधिक मास का तृतीय सोमवार व्रत रखा जा रहा है। साथ ही पंचांग में बताया गया है कि आज के दिन दो अत्यंत शुभ योग का निर्माण हो रहा है। आज रवि योग और अश्विनी नक्षत्र का निर्माण हो रहा है। आइए पढ़ते हैं आज का पंचांग और जानते हैं, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पंचक का समय।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज का पंचांग ( Panchang 07 August 2023)

    सावन अधिक मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि- 08 अगस्त, सुबह 04 बजकर 14 मिनट पर

    शूल योग समाप्त- 07 अगस्त शाम 06 बजकर 17 मिनट तक

    गंड योग प्रारंभ- 07 अगस्त शाम 06 बजकर 17 मिनट से

    अश्विनी नक्षत्र- 08 अगस्त रात्रि 01 बजकर 16 मिनट तक

    शुभ समय

    ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04 बजकर 21 मिनट से सुबह 05 बजकर 03 मिनट तक

    विजय मुहूर्त- दोपहर 02 बजकर 40 मिनट से दोपहर 03 बजकर 34 मिनट तक

    गोधूलि मुहूर्त- शाम 07 बजकर 08 मिनट से शाम 07 बजकर 29 मिनट तक

    रवि योग- 07 अगस्त सुबह 05 बजकर 46 मिनट से 08 अगस्त रात्रि 01 बजकर 16 मिनट तक

    अशुभ समय

    राहुकाल- सुबह 07 बजकर 26 मिनट से सुबह 09 बजकर 06 मिनट तक

    गुलिक काल- दोपहर 02 बजकर 07 मिनट से दोपहर 03 बजकर 47 मिनट तक

    भद्रा काल- 07 अगस्त सुबह 05 बजकर 56 मिनट से 07 अगस्त सुबह 04 बजकर 41 मिनट तक

    दिशा शूल- पूर्व

    सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

    सूर्योदय- सुबह 05 बजकर 46 मिनट से

    सूर्यास्त- शाम 07 बजकर 08 मिनट पर

    चंद्रोदय और चन्द्रास्त का समय

    चंद्रोदय- रात्रि 11 बजे से

    चन्द्रास्त- 08 अगस्त सुबह 11 बजकर 35 मिनट तक

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।