Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aaj ka Panchang 06 April 2023: चैत्र पूर्णिमा का स्नान-दान आज, जानिए ब्रह्म मुहूर्त का समय और राहुकाल की अवधि

    By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo Mishra
    Updated: Thu, 06 Apr 2023 08:14 AM (IST)

    Aaj ka Panchang 06 April 2023 आज चैत्र शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन हनुमान जन्मोत्सव पर्व मनाया जाएगा। आज के दिन हनुमान जी की पूजा का विधान है। आइए जानते हैं आज के दिन क्या है राहुकाल की अवधि और पूजा के लिए शुभ समय।

    Hero Image
    Aaj ka Panchang 06 April 2023: पढ़िए आज का पंचांग।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Aaj ka Panchang 06 April 2023: आज 06 अप्रैल 2023, गुरुवार के दिन चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। आज देशभर में हनुमान जन्मोत्सव का धूम-धाम से मनाया जाएगा। पंचांग के अनुसार आज के दिन शुभ मुहूर्त में हनुमान जी की उपासना करने से साधक को बल, बुद्धि और विद्या की प्राप्ति होती है। साथ ही मान्यता है कि आज के दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान-दान करने से साधक के सभी पापों का नाश हो जाता है। आइए पंचांग से जानते हैं सूर्योदय का समय, शुभ मुहूर्त और राहुकाल की अवधि।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज का पंचांग ( Panchang 06 April 2023)

    चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि समाप्त- सुबह 10 बजकर 04 मिनट पर

    वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि प्रारंभ- 06 अप्रैल सुबह 10 बजकर 04 मिनट पर

    हस्त नक्षत्र- दोपहर 12 बजकर 42 मिनट तक

    व्याघात योग- 07 अप्रैल सुबह 02 बजकर 32 मिनट तक

    विशेष- हनुमान जन्मोत्सव 2023

    हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक वर्ष चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन हनुमान जन्मोत्सव पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। मान्यता है कि इस विशेष दिन पर हनुमान जी की उपासना करने से सभी दुःख दूर हो जाते हैं और साधकों को सभी कष्ट और संकट से मुक्ति प्राप्त हो जाती है। हनुमान जन्मोत्सव के दिन शुभ मुहूर्त में बजरंगबली की उपासना करने से व्यक्ति को पूजा का पूर्ण फल प्राप्त होता है।

    शुभ समय

    ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04 बजकर 55 मिनट से सुबह 05 बजकर 42 मिनट तक

    विजय मुहूर्त- दोपहर 02 बजकर 45 मिनट से दोपहर 03 बजकर 34 मिनट तक

    गोधूलि मुहूर्त- शाम 06 बजकर 52 मिनट से शाम 07 बजकर 05 मिनट तक

    अशुभ समय

    राहुकाल- दोपहर 02 बजकर 14 मिनट से दोपहर 03 बजकर 47 मिनट तक

    गुलिक काल- सुबह 09 बजकर 34 मिनट से सुबह 11 बजकर 07 मिनट तक

    सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

    सूर्योदय- सुबह 06 बजकर 28 मिनट से

    सूर्यास्त- शाम 06 बजकर 53 मिनट पर

    चंद्रोदय और चन्द्रास्त का समय

    चंद्रोदय- रात्रि 07 बजकर 09 मिनट से

    चन्द्रास्त- 03 अप्रैल सुबह 06 बजकर 31 मिनट पर

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

    comedy show banner
    comedy show banner