Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aaj ka Panchang 04 June 2023: ज्येष्ठ पूर्णिमा तिथि आज, दैनिक पंचांग से जानिए ब्रह्म मुहूर्त और राहुकाल का समय

    Aaj ka Panchang 04 June 2023 आज ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। आज के दिन स्नान और दान करने से जीवन में आ रही समस्याएं दूर हो जाती हैं। साथ ही आज तीन अत्यंत शुभ योग का निर्माण हो रहा है। पढ़ते हैं आज का पंचांग।

    By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo MishraUpdated: Sun, 04 Jun 2023 06:00 AM (IST)
    Hero Image
    Aaj ka Panchang 04 June 2023: पढ़िए आज का पंचांग।

    नई दिल्ली, आध्यात्म डेस्क | Aaj ka Panchang 04 June 2023: पंचांग के अनुसार, आज यानी 04 जून 2023, रविवार अर्थात ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। मान्यता है कि आज के दिन शुभ मुहूर्त में स्नान-दान और पूजा-पाठ करने से साधक सुख एवं समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। बता दें कि आज के दिन दो अत्यंत शुभ योग का निर्माण हो रहा है। आज सिद्ध और साध्य योग का निर्माण हो रहा है, जिसे ज्योतिष शास्त्र में पूजा-पाठ के लिए शुभ माना गया है। आइए पढ़ते हैं आज का पंचांग और जानते हैं शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज का पंचांग ( Panchang 04 June 2023)

    ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि समाप्त- सुबह 09 बजकर 11 मिनट तक

    आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि प्रारंभ- सुबह 09 बजकर 11 मिनट से

    ज्येष्ठा नक्षत्र- 05 जून प्रातः 03 बजकर 23 मिनट तक

    सिद्ध योग- 04 जून दोपहर 12 बजे तक

    शुभ समय

    ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04 बजकर 02 मिनट से सुबह 04 बजकर 43 मिनट तक

    विजय मुहूर्त- दोपहर 02 बजकर 38 मिनट से दोपहर 04 बजकर 34 मिनट तक

    गोधूलि मुहूर्त- शाम 07 बजकर 14 मिनट से शाम 07 बजकर 35 मिनट तक

    साध्य योग प्रारंभ- 04 जून दोपहर 12 बजे से

    अशुभ समय

    राहुकाल- शाम 05 बजकर 32 मिनट से शाम 07 बजकर 16 मिनट तक

    गुलिक काल- दोपहर 03 बजकर 48 मिनट से शाम 05 बजकर 32 मिनट तक

    दिशा शूल- पश्चिम

    सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

    सूर्योदय- सुबह 05 बजकर 23 मिनट से

    सूर्यास्त- शाम 07 बजकर 16 मिनट पर

    चंद्रोदय और चन्द्रास्त का समय

    चंद्रोदय- शाम 07 बजकर 48 मिनट से

    चन्द्रास्त- समय नहीं

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।