Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aaj ka Panchang 03 May 2023: प्रदोष व्रत आज साथ ही बन रहे हैं दो अत्यंत शुभ योग, पढ़िए पंचांग

    By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo Mishra
    Updated: Wed, 03 May 2023 07:19 AM (IST)

    Aaj ka Panchang 03 May 2023 आज वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। आज के दिन त्रिपुष्कर योग का निर्माण हो रहा है जिसमें पूजा-पाठ करने से विशेष लाभ मिलता है। आइए पढ़ते हैं आज का पंचांग।

    Hero Image
    Aaj ka Panchang 03 May 2023: पढ़िए आज का पंचांग।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Aaj ka Panchang 03 May 2023: हिन्दू धर्म में वैदिक पंचांग का विशेष महत्व है। इससे शुभ और अशुभ समय का आंकलन किया जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 03 मई 2033, बुधवार के दिन वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। आज भगवान शिव को समर्पित बुध प्रदोष व्रत रखा जा रहा है। साथ ही पंचांग में बताया गया है कि आज सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग का निर्माण हो रहा है। मान्यता है कि इन शुभ योग में देवी-देवताओं की उपासना करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है और सभी पापों से मुक्ति प्राप्त हो जाती है। आइए पढ़ते हैं आज का पंचांग।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज का पंचांग ( Panchang 03 May 2023)

    वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि समाप्त- रात्रि 11 बजकर 49 मिनट पर

    वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि प्रारंभ- 03 मई रात्रि 11 बजकर 49 मिनट पर

    हस्त नक्षत्र- रात्रि 08 बजकर 56 मिनट तक

    हर्षण योग- सुबह 11 बजकर 28 मिनट तक

    वज्र योग- सुबह 11 बजकर 28 मिनट से

    शुभ समय

    ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04 बजकर 13 मिनट से सुबह 04 बजकर 56 मिनट तक

    विजय मुहूर्त- दोपहर 02 बजकर 31 मिनट से दोपहर 03 बजकर 24 मिनट तक

    गोधूलि मुहूर्त- शाम 06 बजकर 56 मिनट से शाम 07 बजकर 17 मिनट तक

    सर्वार्थ सिद्धि योग- 05 बजकर 39 मिनट से रात्रि 08 बजकर 56 मिनट तक

    अशुभ समय

    राहुकाल- दोपहर 12 बजकर 18 मिनट से दोपहर 03 बजकर 58 मिनट तक

    गुलिक काल- सुबह 10 बजकर 38 मिनट से दोपहर 12 बजकर 18 मिनट तक

    दिशा शूल- उत्तर

    सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

    सूर्योदय- सुबह 05 बजकर 39 मिनट से

    सूर्यास्त- शाम 06 बजकर 57 मिनट पर

    चंद्रोदय और चन्द्रास्त का समय

    चंद्रोदय- दोपहर 04 बजकर 45 मिनट से

    चन्द्रास्त- प्रातः 04 बजकर 40 मिनट पर

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।