Aaj Ka Panchang 03 May 2025: गंगा सप्तमी पर बन रहे हैं रवि योग समेत कई शुभ योग, पढ़ें दैनिक पंचांग
आज का शनिवार शूल योग के प्रभाव में आत्मिक प्रेरणा से भरपूर है। यह दिन ऐसे फैसलों के लिए अनुकूल है जो न्यायपूर्ण हों और ठोस आधार पर टिके हों। मन और भावनाएं संतुलन में रहेंगी जिससे सोच-समझकर आगे बढ़ने में मदद मिलेगी तो आइए एस्ट्रोपत्री से आज का पंचांग और राहुकाल (Aaj ka Panchang 03 May 2025) जानते हैं।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Aaj Ka Panchang 03 May 2025: आज गंगा सप्तमी का पर्व मनाया जा रहा है। यह दिन मां गंगा को समर्पित है। ऐसा माना जाता कि जो साधक इस दिन भाव के साथ पूजा-पाठ करते हैं, उन्हें बुद्धि, ज्ञान, सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही जीवन में शुभता आती है। आज के दिन (03 May 2025 Panchang) की शुरुआत करने से पहले, आइए यहां दिए गए शुभ व अशुभ समय को अवश्य जान लें, जो इस प्रकार हैं -
Aaj Ka Panchang 03 May 2025: आज का पंचांग -
पंचांग के अनुसार, आज वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि सुबह 08 बजे तक रहेगी।
ऋतु - ग्रीष्म
चन्द्र राशि - मिथुन
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय - सुबह 05 बजकर 38 मिनट पर
सूर्यास्त - शाम 06 बजकर 57 मिनट पर
चन्द्रोदय - सुबह 10 बजकर 33 मिनट पर
चन्द्रास्त - रात 12 बजकर 58 मिनट पर
शुभ मुहूर्त
रवि योग - सुबह 50 बजकर 39 मिनट से दोपहर 12 बजकर 34 मिनट तक
ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04 बजकर 13 मिनट से 04 बजकर 56 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 11 बजकर 51 मिनट से 12 बजकर 44 मिनट तक
विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 31 मिनट से 03 बजकर 25 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त - शाम 06 बजकर 56 मिनट से 07 बजकर 18 मिनट तक
निशिता मुहूर्त - रात्रि 11 बजकर 56 मिनट से 12 बजकर 39 मिनट तक।
अशुभ समय
राहु काल - सुबह 08 बजकर 58 मिनट से 10 बजकर 38 मिनट तक
गुलिक काल - सुबह 05 बजकर 38 मिनट से 07 बजकर 18 मिनट तक।
दिशा शूल - पूर्व
ताराबल
भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती।
चन्द्रबल
मेष, मिथुन, सिंह, कन्या, धनु, मकर।
यह दैनिक पंचांग astropatri.com के सौजन्य से प्रस्तुत है. सुझाव व प्रतिक्रियाओं के लिए hello@astropatri.com पर ईमेल करें।
यह भी पढ़ें: Ganga Saptami 2025: गंगा सप्तमी की रात घर के इन मुख्य जगहों पर जलाएं दीपक, कामों में आ रही बाधाएं होंगी दूर
अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।