Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aaj ka Panchang 01 November 2023: आज करवा चौथ पर बन रहे हैं ये शुभ योग, पढ़िए दैनिक पंचांग

    By Suman SainiEdited By: Suman Saini
    Updated: Wed, 01 Nov 2023 06:00 AM (IST)

    Aaj ka Panchang 01 November 2023 पंचांग के अनुसार आज कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। इस तिथि पर सुहागिन महिलाओं द्वारा करवा चौथ का व्रत किया जाएगा। साथ ही इस दिन कई शुभ योग बन रहे हैं। इनमें दुर्लभ शिव योग प्रमुख है जिसे ज्योतिष शास्त्र में बहुत-ही शुभ माना गया है। आइए पढ़ते हैं आज का पंचांग।

    Hero Image
    Aaj ka Panchang 01 November 2023 पढ़िए दैनिक पंचांग।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Aaj ka Panchang 01 November 2023: आज यानी 01 नवंबर 2023, बुधवार का दिन है। पंचांग के अनुसार आज कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। आज करवा चौथ का व्रत किया जाएगा। आइए पढ़ते हैं आज का पंचांग और जानते हैं शुभ मुहूर्त का समय व राहुकाल और दिशाशूल के विषय में।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज का पंचांग ( Panchang 01 November 2023)

    कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि समाप्त - रात 09 बजकर 19 मिनट तक

    नक्षत्र - मृगशिरा

    ऋतु - हेमंत

    शुभ समय

    ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04 बजकर 49 मिनट से 05 बजकर 41 मिनट तक

    विजय मुहूर्त - दोपहर 01 बजकर 55 मिनट से 02 बजकर 39 मिनट तक

    गोधूलि मुहूर्त - शाम 05 बजकर 36 मिनट से 06 बजकर 02 मिनट तक

    अभिजित मुहूर्त - कोई नहीं

    सर्वार्थ सिद्धि योग - सुबह 06 बजकर 33 मिनट से 2 नवंबर सुबह 04 बजकर 36 मिनट तक

    शिव योग - दोपहर 02 बजकर 07 मिनट से 2 नवंबर दोपहर 01 बजकर 14 मिनट तक

    अभिषेक मुहूर्त - रात 09 बजकर 19 मिनट तक

    अशुभ समय

    राहुकाल - दोपहर 12 बजकर 04 मिनट से 01 बजकर 27 मिनट तक

    गुलिक काल - सुबह 10 बजकर 41 मिनट से दोपहर 12 बजकर 04 मिनट तक

    दिशा शूल - उत्तर

    नक्षत्र के लिए उत्तम ताराबल - भरणी, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, रेवतीतभिषा, उत्तराभाद्रपद  

    राशि के लिए उत्तम चन्द्रबलम - वृषभ, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु, मीन

    सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

    सूर्योदय -  सुबह 06 बजकर 33 मिनट पर

    सूर्यास्त - शाम 05 बजकर 36 मिनट पर

    चंद्रोदय और चन्द्रास्त का समय

    चन्द्रोदय - शाम 08 बजकर 15 मिनट पर

    चन्द्रास्त - सुबह 10 बजकर 05 मिनट पर

    चन्द्र राशि -  वृषभ

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

    comedy show banner
    comedy show banner