Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aaj Ka Panchang 01 Fab 2022: आज है मौनी अमावस्या का स्नान, जानिए आज का पंचाग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

    By Jeetesh KumarEdited By:
    Updated: Tue, 01 Feb 2022 06:16 AM (IST)

    Aaj Ka Panchang 01 Fabuary 2022 आज 01 फरवरी मंगलवार का दिन है। हिन्दी पंचांग के अनुसार आज माघ माह की अमावस्या तिथि है। इस अमावस्या तिथि को मौनी अमावस् ...और पढ़ें

    Hero Image
    आज है मौनी अमावस्या का स्नान, जानिए आज का पंचाग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

    Aaj Ka Panchang 01 Fabuary 2022: आज 01 फरवरी, मंगलवार का दिन है। हिन्दी पंचांग के अनुसार आज माघ माह की अमावस्या तिथि है। इस अमावस्या तिथि को मौनी अमावस्या या माघी अमावस्या के नाम से जाना जाता है। सभी अमावस्या तिथि में मौनी अमावस्या का विशेष स्थान है। इस दिन गंगा नदी या अन्य पवित्र नदयों में स्नान का विधान है। मान्यता है कि मौनी अमावस्या के दिन ब्रह्म मुहूर्त में मौन हो कर नहाने से सभी पापों का हरण होता है तथा मोक्ष की प्राप्ति होती है। आज के दिन प्रयागराज और हरिद्वार में विशेष रूप से लाखों श्रद्धालू गंगा स्नान के लिए आते हैं। इस साल अमावस्या तिथि के दिन मंगलवार होने के कारण ये भौमवती अमावस्या के संयोग का निर्माण कर रहा है। आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज का पंचांगः

    आज 1 फरवरी 2022 का पंचांग

    आज का दिशाशूल: उत्तर।

    आज का पर्व एवं त्योहार: स्नानदान की अमावस्या, मौनी अमावस्या।

    विशेष: विष योग।विक्रम संवत 0178 शके 1943 उत्तरायन, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु माघ मास कृष्ण पक्ष की अमावस्या 11 घंटे 16 मिनट तक, तत्पश्चात् प्रतिपदा श्रवण नक्षत्र 19 घंटे 44 मिनट तक, तत्पश्चात् धनिष्ठा नक्षत्र व्यतिपात योग 27 घंटे 09 मिनट तक, तत्पश्चात् वरियान योग मकर में चंद्रमा।

    सूर्योदय और सूर्यास्त

    आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 07 बज कर 09 मिनट पर होगा , वहीं सूर्यास्त शाम को 06 बजकर 00 मिनट पर दिल्ली में होगा।

    चंद्रोदय और चंद्रास्त

    चंद्रोदय आज दिन में 07 बजकर 23 मिनट पर होना है। चंद्र के अस्त का समय अगले दिन 06 बजकर 09 मिनट है।

    आज का शुभ समय

    ब्रह्म मुहूर्तः प्रातः 05 बजकर 24 मिनट से 06 बजकर 17 मिनट तक रहेगा।

    अभिजित मुहूर्त: आज दिन में 12 बजकर 13 मिनट से दोपहर 12 बजकर 57 मिनट तक।

    विजय मुहूर्त: आज दोपहर 02 बजकर 23 मिनट से शाम 03 बजकर 07 मिनट तक।

    अमृत काल: आज दिन में 10 बजकर 18 मिनट से लेकर 11 बजकर 45 मिनट तक।