Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    असम का लोकप्रिय बिहु त्यौहार आज से शुरू

    By Edited By:
    Updated: Fri, 13 Apr 2012 05:43 PM (IST)

    असम का सबसे महत्वपूर्ण और लोकप्रिय त्यौहार रोंगाली बिहु या बोहाग बिहु पारंपरिक जोश और उल्लास के बीच शुक्रवार से शुरू हो गया।

    गुवाहाटी। असम का सबसे महत्वपूर्ण और लोकप्रिय त्यौहार रोंगाली बिहु या बोहाग बिहु पारंपरिक जोश और उल्लास के बीच शुक्रवार से शुरू हो गया।

    वसंत के आगमन और छोट [चैत्र] महीने के अंतिम दिन से शुरू होने वाले इस त्यौहार में किसान गोरु बिहु मनाते हैं। असम के राज्यपाल जानकी वल्लभ पटनायक और मुख्यमंत्री तरूण गोगोई ने इस अवसर पर लोगों को बधाई दी है। पटनायक ने अपने संदेश में कहा है कि असम के लोगों के दिलों में इस पर्व का बहुत ही अहम स्थान है और यह असम समाज की धनी सांस्कृतिक विरासत को दिखाता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यहां पर बिहु के कई समारोह में भाग लेने वाले मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने उम्मीद जताई की यह सदभावना और समाज को मजबूती प्रदान करेगा। लतासिल में गुवाहाटी बिहु सनमिलानी का शुभारंभ करते हुए गोगोई ने अपने बेटे गौरव के साथ खुद भी बिहु नृत्य में हिस्सा लिया।

    मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर