Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Nirjala Ekadashi 2023: राशि के अनुसार इस तरह करें भगवान विष्णु की पूजा, पूरी होगी हर मनोकामना

    Nirjala Ekadashi 2023 धार्मिक मान्यता है कि निर्जला एकादशी का व्रत करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही सभी दुखों का अंत होता है। अगर आप भी भगवान विष्णु की कृपा पाना चाहते हैं तो राशि के अनुसार भगवान वासुदेव की पूजा करें।

    By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Wed, 31 May 2023 03:15 PM (IST)
    Hero Image
    Nirjala Ekadashi 2023: राशि के अनुसार इस तरह करें भगवान विष्णु की पूजा, पूरी होगी हर मनोकामना

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Nirjala Ekadashi 2023: आज निर्जला एकादशी है। इस दिन जगत के पालनहार भगवान वासुदेव की विधि विधान से पूजा की जाती है। साथ ही उनके निमित्त निर्जला व्रत-उपवास रखा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि निर्जला एकादशी का व्रत करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही सभी दुखों का अंत होता है। अगर आप भी भगवान विष्णु की कृपा पाना चाहते हैं, तो राशि के अनुसार निर्जला एकादशी के दिन भगवान वासुदेव की पूजा करें। आइए जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राशि के अनुसार करें ये उपाय

    - मेष राशि के जातक पूजा के समय शुद्ध घी का दीपक जलाकर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की आरती करें।

    - वृषभ राशि के जातक पूजा के समय भगवान विष्णु को प्रसाद में माखन, मिश्री और खीर अर्पित करें। मनोकामना पूर्ति हेतु भगवान को भोग में मिश्री और माखन अर्पित करें।

    - मिथुन राशि के जातक अपनी मनोकामना पूर्ति हेतु भगवान विष्णु को प्रसाद में मिश्री चढ़ाएं।

    - कर्क राशि के जातक भगवान विष्णु की कृपा दृष्टि पाने के लिए प्रसाद में हल्दी मिश्रित दूध अर्पित करें।

    - सिंह राशि के जातक जगत के पालनहार भगवान विष्णु को गुड़ और लड्डू का भोग लगाएं।

    - कन्या राशि के जातक जगत के पालनहार वासुदेव का आशीर्वाद पाने के लिए तुलसी चालीसा का पाठ करें।

    - तुला राशि के जातक भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए विष्णु कवच का पाठ करें।

    वृश्चिक राशि के जातक निर्जला एकादशी के दिन संध्याकाल में विष्णु मंत्र का जाप करें।

    - धनु राशि के जातक भगवान वासुदेव को चने का भोग लगाएं। साथ ही हरि नाम का कीर्तन करें।

    - मकर राशि के जातक भगवान विष्णु को खीर, मिश्री, इलायची, माखन आदि चीजें प्रसाद में भेंट करें।

    - कुंभ राशि के जातक भगवान विष्णु को पूजा के समय नारियल अर्पित करें। साथ ही भगवान विष्णु के 108 नामों का जाप करें।

    - मीन राशि के जातक आराध्य भगवान विष्णु हैं। अपने आराध्य को प्रसन्न करने और उनका आशीर्वाद पाने के लिए विष्णु जी को पीले पुष्प, फल, मिठाई आदि अर्पित करें।

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'