Malmas 2023: मलमास महीने में राशि अनुसार करें भगवान श्रीकृष्ण की पूजा, घर आएगी सुख-समृद्धि और खुशहाली
Malmas 2023 धर्म शास्त्रों में मलमास के दौरान शुभ कार्य करने की मनाही है। अतः मलमास के महीने में कोई भी शुभ काम नहीं किया जाता है। इस वर्ष मलमास 18 जुलाई से लेकर 16 अगस्त तक है। धार्मिक मान्यता है कि मलमास के महीने में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही घर में सुख और समृद्धि आती है।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Malmas 2023: मलमास का महीना भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित होता है। इस महीने में रोजाना भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-उपासना की जाती है। धर्म शास्त्रों में मलमास के दौरान शुभ कार्य करने की मनाही है। अतः मलमास के महीने में कोई भी शुभ काम नहीं किया जाता है। इस वर्ष मलमास 18 जुलाई से लेकर 16 अगस्त तक है। धार्मिक मान्यता है कि मलमास के महीने में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही घर में सुख और समृद्धि आती है। अगर आप भी भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की कृपा पाना चाहते हैं, तो राशि अनुसार बाल गोपाल की पूजा करें। आइए, राशि अनुसार पूजा विधि जानते है-
राशि अनुसार करें पूजा
-मेष राशि के जातक मलमास के महीने में भगवान कृष्ण की पूजा लाल रंग के फूल, फल, चंदन और धूप दीप से करें। पूजा के समय 'ॐ कमलनाथाय नमः' मंत्र का जाप करें।
-वृषभ राशि के जातक भगवान श्रीकृष्ण की पूजा माखन, मिश्री, दूध, दही आदि चीजों से करें। इस समय कृष्ण अष्टकम का पाठ करें।
-मिथुन राशि के जातक भगवान कृष्ण को पूजा में तुलसी दल अर्पित करें। साथ ही 'ॐ गोविंदाय नमः:' मंत्र का जाप करें।
-कर्क राशि के जातक मलमास के महीने में भगवान श्रीकृष्ण को पूजा में सफेद फूल अर्पित करें। साथ ही भोग में दही, माखन, मिश्री और श्रीखंड आदि अर्पित करें। इस समय राधाष्टक स्तोत्र का पाठ करें।
-सिंह राशि के जातक मलमास महीने में भगवान नारायण की कृपा पाने के लिए पूजा के समय गुलाब फूल अर्पित करें। साथ ही 'ॐ आदित्याय नमः' मंत्र का जाप करें।
-कन्या राशि के जातक मलमास महीने में भगवान श्रीकृष्ण के बालरूप की पूजा करें। अतः भगवान को भोग में माखन, मिश्री, दही और मिठाइयां अर्पित करें। साथ ही बाल गोपाल का हरे रंग के वस्त्र से श्रृंगार करें।
-तुला राशि के जातक भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद पाने के लिए लाल रंग के फल, फूल, धूप दीप, अक्षत दूर्वा आदि से पूजा करें। साथ ही 'हरि ॐ तत्सत' मंत्र का जाप करें।
- वृश्चिक राशि के जातक मलमास के महीने में भगवान श्रीकृष्ण को प्रसन्न करने हेतु पूजा में नारियल की बर्फी अर्पित करें। पूजा के समय हरे रंग का वस्त्र धारण करें।
-धनु राशि के जातक मलमास महीने में जल में हल्दी मिलाकर भगवान श्रीकृष्ण को स्नान कराएं। इसके पश्चात, बाल गोपाल को पीले रंग के वस्त्र पहनाएं। अब पीले रंग के फल, फूल, बेसन के लड्डू से भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें।
-मकर राशि के जातक मलमास के महीने में प्रत्येक दिन विधि विधान से भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें। इस समय भगवान को पंजीरी का भोग लगाएं। पूजा के समय नारंगी रंग के वस्त्र पहनें।
-कुंभ राशि के जातक बाल गोपाल को दूध से स्नान कराएं और नीले रंग के वस्त्र पहनाएं। अब विधि विधान से भगवान कृष्ण की पूजा करें। भगवान को रोज बेसन के लड्डू का भोग लगाएं।
-मीन राशि के जातक जल में पीले पुष्प और हल्दी मिलाकर भगवान कृष्ण को अर्घ्य दें। अब पीले रंग के फूल, फल, धूप-दीप से पूजा करें। साथ ही भगवान को दूध की मिठाई अर्पित करें।
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।