Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Weekly Vrat Tyohar 21 to 27 August 2023: नाग पंचमी से पुत्रदा एकादशी तक, पढ़िए साप्ताहिक व्रत-पर्व की सूची

    Weekly Vrat Tyohar 21 to 27 August 2023 हिन्दू धर्म में सावन मास को बहुत ही पवित्र माना जाता है। सावन का महीना लगभग समाप्त होने वाला है। ऐसे में सावन के आखिरी सप्ताह में कई त्योहार और व्रत किए जाएंगे। मान्यता है कि इस माह में पूजा-पाठ और दान-धर्म करने से व्यक्ति को पुण्य की प्राप्ति होती है। आइए पढ़ते हैं साप्ताहिक व्रत और त्योहारों की सूची।

    By Suman SainiEdited By: Suman SainiUpdated: Sun, 20 Aug 2023 05:20 PM (IST)
    Hero Image
    Weekly Vrat Tyohar 21 to 27 August 2023 पढ़ें साप्ताहिक व्रत-पर्व की सूची

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Weekly Vrat Tyohar 21 to 27 August 2023: 21 अगस्त से 27 अगस्त 2023 तक का यह सप्ताह बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। क्योंकि इस सप्ताह में कई व्रत और त्योहार पड़ रहे हैं। आइए जानते हैं इस सप्ताह के व्रत और त्योहार।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    21 अगस्त 2023, सोमवार- नाग पंचमी, सावन सोमवार

    सावन माह की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी पड़ रही है। इस दिन नाग देवता के साथ-साथ महादेव की आराधना का भी विशेष महत्व है। साथ ही इस दिन सावन का सातवाँ सोमवार व्रत भी किया जाएगा।

    22 अगस्त 2023, मंगलवार - कल्कि जयंती, मंगला गौरी व्रत

    वैदिक पंचांग के अनुसार, श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि के दिन कल्कि जयंती पर्व मनाया जाता है। इस विशेष दिन पर भगवान विष्णु के दसवें अवतार भगवान कल्कि की उपासना का विधान है। साथ ही इस दिन मंगला गौरी व्रत भी किया जाएगा।

    23 अगस्त 2023, बुधवार - तुलसीदास जयंती

    श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को देशभर में तुलसीदास जयंती मनाई जाएगी। तुलसीदास जी ने हिंदू महाकाव्य रामचरितमानस, हनुमान चालीसा समेत कई ग्रंथों की रचना की। उन्होंने अपना पूरा जीवन श्रीराम की भक्ति में व्यतीत किया था।

    24 अगस्त 2023, बृहस्पतिवार - दुर्गाष्टमी

    शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि के दौरान दुर्गाष्टमी का उपवास किया जाता है। सावन में शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 24 अगस्त को पड़ रही है। इस दिन श्रद्धालु दुर्गा माता की पूजा करते हैं और उनकी कृपा प्राप्त करने के लिए पूरे दिन का व्रत करते हैं।

    25 अगस्त 2023, शुक्रवार - वरलक्ष्मी व्रत

    सावन महीने में आखिरी शुक्रवार को वरलक्ष्मी का व्रत रखा जाता है। इस साल यह व्रत 25 अगस्त 2023 को है। वरलक्ष्मी व्रत, धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है।

    27 अगस्त 2023, रविवार - सावन पुत्रदा एकादशी

    सावन महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को श्रावण पुत्रदा एकादशी कहते हैं। इस वर्ष यह व्रत 27 अगस्त, रविवार के दिन रखा जाएगा। हिन्दू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार श्रावण पुत्रदा एकादशी का व्रत करने वाले व्यक्ति को वाजपेयी यज्ञ के समान पुण्यफल की प्राप्ति होती है

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'