विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vijaya Ekadashi 2023: विजया एकादशी पर बिल्कुल भी न करें ये काम, जानिए कौन से काम करना होगा शुभ

By Shivani SinghEdited By: Shivani Singh
Published: Thu, 16 Feb 2023 08:06 AM (IST)

Vijaya Ekadashi 2023 हिंदू धर्म में एकादशी का विशेष महत्व है। फाल्गुन मास की पहली एकादशी आज है। आज के ...और पढ़ें

Vijaya Ekadashi 2023: विजया एकादशी पर क्या करें औऱ क्या नहीं
Vijaya Ekadashi 2023: विजया एकादशी पर क्या करें औऱ क्या नहीं

नई दिल्ली, Vijaya Ekadashi 2023: फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को विजया एकादशी कहा जाता है। माना जाता है कि आज के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही जो व्यक्ति आज कोई शुभ काम शुरू करता है, तो उसे सफलता जरूर हासिल होती है। इसके साथ ही शत्रुओं से छुटकारा मिल जाता है। एकादशी के दिन व्रत और भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ कुछ नियमों का पालन करना भी बेहद जरूरी है। जानिए आज के दिन किन कामों को करने से बचना चाहिए।

Vijaya Ekadashi 2023: विजया एकादशी आज, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

विजया एकादशी पर न करें ये काम

  • विजया एकादशी के दिन चावल का सेवन बिल्कुल भी नहीं चाहिए। क्योंकि एक कथा के अनुसार, चावल और जौ को जीवन के समान माना जाता है। एकादशी के दिन इसका सेवन करना यानी महर्षि मेधा के खून का सेवन करने के बराबर है।
  • एकादशी के दिन तामसिक भोजन (लहसुन-प्याज) और मांस-मदिरा का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।
  • माना जाता है कि एकादशी के दिन दातुन करने से भी बचना चाहिए। क्योंकि एकादशी के दिन पेड़ की टहनियां, फूल-पत्तियां तोड़ने की मनाही होती है।
  • एकादशी के दिन अपने मन, चित्त को शांत रखना चाहिए। किसी से भी किसी तरह का वाद-विवाद न करें और न ही किसी को अपशब्द कहें।

Vijaya Ekadashi 2023 Upay: सुख-समृद्धि के लिए विजया एकादशी पर करें ये उपाय, मिलेगी हर क्षेत्र में सफलता

विजया एकादशी के दिन क्या करें

  • विजया एकादशी के दिन स्नान करने के बाद भगवान विष्णु की पूजा जरूर करें।
  • एकादशी के दिन दान जरूर करना चाहिए। इसलिए अपनी यशाशक्ति के अनुसार अनाज, वस्त्र, धन आदि का दान जरूर करें।
  • अगर विवाह में किसी तरह की अड़चन आ रही हैं, तो एकादशी के दिन केला, हल्दी, और केसर का दान जरूर करें।
  • भगवान विष्णु को पीले रंग के फूल, वस्त्र आदि अर्पित करें।
  • एकादशी के दिन विष्णु चालीसा, विष्णु मंत्र आदि का जाप जरूर करें।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।