Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vijaya Ekadashi 2023 Upay: सुख-समृद्धि के लिए विजया एकादशी पर करें ये उपाय, मिलेगी हर क्षेत्र में सफलता

    By Shivani SinghEdited By: Shivani Singh
    Updated: Thu, 16 Feb 2023 07:47 AM (IST)

    Vijaya Ekadashi 2023 Upay फाल्गुन मास की विजया एकादशी का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ इन उपायों को जरूर करें। ऐसा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी और धन धान्य की बढ़ोतरी होगी।

    Hero Image
    Vijaya Ekadashi 2023 Upay: सुख-समृद्धि के लिए विजया एकादशी पर करें ये उपाय

    नई दिल्ली, Vijaya Ekadashi 2023 Upay: हिंदू धर्म में एकादशी का विशेष महत्व है। साल भर में करीब 24 एकादशी पड़ती है। हर मास में दो एकादशी होती  है जो कृष्ण और शुक्ल पक्ष में पड़ती है। हर एक एकादशी का विशेष महत्व है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को विजया एकादशी के नाम से जानते हैं। विजया एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ व्रत रखने का विधान है। माना जाता है कि इस दिन श्री हरि की पूजा करने के साथ व्रत रखने से हर क्षेत्र में सफलता हासिल होती है। इसके साथ ही जीवन के हर कष्ट से मुक्ति मिल जाती है। ऐसे ही जानिए विजया एकादशी के दिन किन उपायों को करने से भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होगी।

    विजया एकादशी पर करें ये उपाय

    चढ़ाएं पीपल में जल

    विजया एकादशी के दिन स्नान आदि करने के बाद पीपल के पेड़ में जल जरूर अर्पित करें। इसके साथ ही हाथ जोड़ भगवान विष्णु का मनन करते हुए सुख-समृद्धि की कामना करें।

    सुख-शांति के लिए

    विजया एकादशी के दिन भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करने के साथ उनके सामने घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से भगवान विष्णु की कृपा हमेशा बनी रहेगी।

    सफलता पाने के लिए

    विजया एकादशी के दिन भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करने के साथ 108 बार इस मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से हर क्षेत्र में सफलता हासिल होगी।

    मंत्र- ऊँ नमो भगवते नारायणाय।'

    बिजनेस में सफलता के लिए

    विजया एकादशी के एक दिन पहले 5 तुलसी की पत्तियां तोड़ लें। इसके बाद एकादशी के दिन इन तुलसी की पत्तियों के लेकर हल्दी का टीका लगाएं। इसके बाद इन्हें भगवान विष्णु को चढ़ा दें। ऐसा करने से बिजनेस में अपार सफलता हासिल होगी।

    धन लाभ के लिए

    विजया एकादशी के दिन सफेद रंग की 5 कौड़ियां लेकर भगवान विष्णु को अर्पित करें। इसके साथ ही विधिवत पूजा करें। फिर इन्हें पीले रंग के कपड़े में बांधकर तिजोरी या अलमारी में रख लें। इससे धन धान्य की बढ़ोतरी होगी।

    डिसक्लेमर

    'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'