Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vivah Mantra: शीघ्र विवाह हेतु अविवाहित लड़कियां सावन सोमवार पर करें इन मंत्रों का जाप, मिलेगा मनचाहा वर

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Sun, 30 Jul 2023 04:59 PM (IST)

    Vivah Mantra धार्मिक मान्यता है कि सोलह सोमवार का व्रत करने से अविवाहित जातकों की शीघ्र शादी हो जाती है। वहीं विवाहित जातकों को सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। अगर आपकी शादी (अविवाहित लड़की) में भी बाधा आ रही है तो सावन सोमवार पर विधि विधान से भगवान शिव की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय निम्न मंत्रों का जाप करें।

    Hero Image
    Vivah Mantra: शीघ्र विवाह हेतु अविवाहित लड़कियां सावन सोमवार पर करें इन मंत्रों का जाप, मिलेगा मनचाहा वर

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Vivah Mantra: देवों के देव महादेव की पूजा-उपासना करने से कुंडली में शुक्र मजबूत होता है। कुंडली में शुक्र मजबूत रहने से लड़कों की शीघ्र शादी के योग बनने लगते हैं। वहीं, देवगुरु बृहस्पति लड़कियों की शादी के कारक माने जाते हैं। जिन लड़कियों की कुंडली में गुरु मजबूत होता है। उनकी शादी शीघ्र हो जाती है। साथ ही मनचाहा वर मिलता है। ज्योतिष शुक्र मजबूत करने हेतु भगवान शिव की पूजा-अर्चना एवं सावन सोमवार का व्रत रखने की सलाह देते हैं। धार्मिक मान्यता है कि सोलह सोमवार का व्रत करने से अविवाहित जातकों की शीघ्र शादी हो जाती है। वहीं, विवाहित जातकों को सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। अगर आपकी शादी (अविवाहित लड़की) में भी बाधा आ रही है, तो सावन सोमवार पर विधि विधान से भगवान शिव की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय निम्न मंत्रों का जाप करें। इन मंत्रों के जाप से शीघ्र विवाह के योग बनने लगते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विवाह के मंत्र

    1.

    ॐ श्रीं वर प्रदाय श्री नमः

    2.

    “ॐ ग्रां ग्रीं ग्रों स: गुरूवे नम:”

    3.

    ॐ सृष्टिकर्ता मम विवाह कुरु कुरु स्वाहा”

    4.

    क्लीं कृष्णाय गोविंदाय गोपीजनवल्लभाय स्वाहा”

    5.

    ॐ कात्यायनी महामाये महायोगिन्यधीश्वरी।

    नन्द गोपसुतं देवि पति में कुरुते नम:।।

    6.

    ॐ शं शंकराय सकल जन्मार्जित पाप विध्वंस नाय पुरुषार्थ

    चतुस्टय लाभाय च पतिं मे देहि कुरु-कुरु स्वाहा ।।

    7.

    मङ्गलम् भगवान विष्णुः, मङ्गलम् गरुणध्वजः।

    मङ्गलम् पुण्डरी काक्षः, मङ्गलाय तनो हरिः॥

    8.

    हे गौरि शंकरार्धांगि यथा त्वं शंकरप्रिया।

    मां कुरु कल्याणि कान्तकातां सुदुर्लभाम्॥

    9.

    ॐ देवेन्द्राणि नमस्तुभ्यं देवेन्द्रप्रिय भामिनि।

    विवाहं भाग्यमारोग्यं शीघ्रं च देहि मे ।।

    10.

    ऊँ वक्रतुण्ड महाकाय सूर्य कोटि समप्रभ ।

    निर्विघ्नं कुरू मे देव, सर्व कार्येषु सर्वदा ॥

    शादी के उपाय

    आज सावन सोमवार पर स्नान-ध्यान के बाद जल में काले तिल, बिल्व पत्र, शहद और सुगंध मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। आप चाहे तो पंचामृत से भी भगवान शिव का अभिषेक कर सकती हैं। इसके पश्चात, भगवान शिव को पांच नारियल अर्पित कर 'ॐ श्रीं वर प्रदाय श्री नमः' मंत्र का जाप करें।

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

    comedy show banner
    comedy show banner