Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shiv Puja Niyam: देवों के देव महादेव को भूलकर न अर्पित करें ये चीजें, शिवजी हो जाते हैं अप्रसन्न

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Thu, 13 Jul 2023 11:59 AM (IST)

    Shiv Puja Niyam सावन महीने में प्रतिदिन भगवान शिव संग माता पार्वती की भक्ति भाव से पूजा-उपासना की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि सच्ची श्रद्धा से शिवजी की पूजा करने वाले साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। अविवाहितों जातकों की शीघ्र शादी के योग बनने लगते हैं।अविवाहित लड़के और लड़कियां शिवजी की विधि विधान से पूजा उपासना करते हैं।

    Hero Image
    Shiv Puja Niyam: देवों के देव महादेव को भूलकर न अर्पित करें ये चीजें, शिवजी हो जाते हैं अप्रसन्न

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Shiv Puja Niyam: सावन का महीना देवों के देव महादेव को समर्पित होता है। इस महीने में प्रतिदिन भगवान शिव संग माता पार्वती की भक्ति भाव से पूजा-उपासना की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि सच्ची श्रद्धा से शिवजी की पूजा करने वाले साधक की सभी मनोकामनाएं जल्द पूर्ण हो जाती हैं। अविवाहितों जातकों की शीघ्र शादी के योग बनते हैं। अत: अविवाहित लड़के और लड़कियां शिवजी की विधि विधान से पूजा उपासना करते हैं। साथ ही सोमवार का व्रत रखते हैं। इससे भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होते हैं। धर्म शास्त्रों में भगवान शिव को कई चीजें अर्पित करने की मनाही है। अत: शिवलिंग पर भूलकर भी ये चीजें न चढ़ाएं। आइए जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    - कालांतर में देवों के देव महादेव ने जलंधर का वध किया था। उस समय जलंधर की पत्नी वृंदा तुलसी का पौधा (कथा अनुसार) बन गई थी। इसके लिए शिव जी को तुलसी दल चढ़ाने की मनाही है। अत: शिवलिंग पर तुलसी दल न चढ़ाएं।

    - देवों के देव महादेव को कनेर और कमल का फूल नहीं चढ़ाना चाहिए। साथ ही शिव जी को लाल रंग का फूल भी अर्पित नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से भगवान शिव अप्रसन्न हो जाते हैं।

    -सनातन शास्त्रों में शिवजी को कुमकुम और रोली अर्पित करने की मनाही है। इसके लिए भूलकर भी शिवलिंग पर कुमकुम और रोली न चढ़ाएं। अगर आप शिवजी को कुमकुम अर्पित करते हैं, तो पूजा का फल प्राप्त नहीं होता है।

    -सनातन शास्त्र में हल्दी को शुभ माना गया है। हर शुभ कार्य में हल्दी का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, शिवजी को हल्दी नहीं अर्पित नहीं करनी चाहिए। अगर आप शिवजी की कृपा पाना चाहते हैं, तो पूजा में इन चीजों का प्रयोग न करें।

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

    comedy show banner
    comedy show banner