विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Durga Ashtami 2026: शारदीय नवरात्र अष्टमी हवन में जरूर दें इन 3 चीजों की आहुति, मां दुर्गा होंगी प्रसन्न

Published: Wed, 14 Oct 2026 08:07 PM (IST)

19 अक्टूबर 2026 को दुर्गा अष्टमी है। इस दिन नवरात्रि हवन में किन 3 चीजों की आहुति देने से मां ...और पढ़ें

शारदीय नवरात्र की दुर्गा अष्टमी पर हवन का विशेष महत्व है । (Picture Credit- AI Generated)

शारदीय नवरात्र की दुर्गा अष्टमी पर हवन का विशेष महत्व है । (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। शारदीय नवरात्र की अष्‍टमी के दिन मां दुर्गा की विशेष पूजा और हवन होता है। इस बार 19 अक्‍टूबर को दुर्गा अष्‍टमी मनाई जाएगी। इस दिन कन्या पूजन के साथ हवन करने की भी परंपरा है। माना जाता है कि हवन करने से घर में सकारात्मकता आती है और भक्तों को माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस दौरान हवन में कुछ विशेष सामग्रियों की आहुति देने से अलग-अलग फलों की प्राप्ति होती है। चलिए जानते हैं कि अष्टमी के हवन में किन चीजों को अर्पित करना शुभ माना जाता है।

अष्टमी हवन में खीर की आहुति देना माना जाता है शुभ

नवरात्र की अष्टमी पर हवन करते समय खीर की आहुति देने बहुत शुभ होता है। खीर को मिठास, सुख और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। मान्यता अनुसार, हवन में खीर अर्पित करने से मां दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है। इसके लिए खीर में थोड़ी हवन सामग्री मिलाकर विधि-विधान से आहुति दी जाती है।

गाय के शुद्ध घी से दें आहुति

हिंदू धर्म में हवन के दौरान घी का विशेष महत्व होता है। इसे अग्नि में अर्पित करना पूजा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। अष्टमी के हवन में गाय के शुद्ध घी का इस्तेमाल किया जाता है। मान्यता है कि घी की आहुति देने से घर का वातावरण पवित्र हो जाता है और पूजा का शुभ फल प्राप्त होता है।

साबुत लौंग का जोड़ा करें अर्पित

मां दुर्गा की पूजा में लौंग का इस्तेमाल बहुत शुभ हेाता है। धार्मिक मान्‍यता के अनुसार हवन के दौरान साबुत लौंग का जोड़ा घी में डुबोकर अर्पित करने से घर की सारी नकारात्‍मकता नष्‍ट हो जाती है और घर में सकारात्‍मक ऊर्जा का प्रवेश होता है।
अत: इन तीन चीजों के अलावा अष्टमी के हवन के लिए आम की लकड़ी, जौ, अक्षत, काले तिल, गुग्गुल, लोबान, मखाना और शक्कर जैसी सामग्री का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। यह स्‍भी बहुत शुभ मानी जाती हैं।

यह भी पढ़ें- जो सोचोगे वही पाओगे, नवरात्र में दुर्गा सप्तशती का एक श्लोक दिला सकता है मनचाही सफलता

यह भी पढ़ें- शारदीय नवरात्रि 2026: 18 या 19 अक्टूबर किस दिन पड़ेगी संधि पूजा? नोट कर लें सही तारीख, मुहूर्त और धार्मिक महत्व

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।