Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sawan Somvar Vrat 2023: बेहद खास रहने वाला है सावन का आखिरी सोमवार, बन रहे हैं ये 5 शुभ योग

    By Suman SainiEdited By: Suman Saini
    Updated: Mon, 28 Aug 2023 10:04 AM (IST)

    Sawan Somvar vrat 2023 सावन में आने वाले व्रत और त्योहारों का महत्व और भी बढ़ जाता है। वैसे तो भोलेनाथ शिवलिंग पर जल चढ़ाने मात्र से प्रसन्न हो जाते हैं। लेकिन सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा अर्चना और व्रत करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। जान यानी 28 अगस्त को सावन का आठवां और आखिरी सोमवार व्रत किया जाएगा।

    Hero Image
    Sawan Somvar Vrat 2023 सावन के आखिरी सोमवार पर बन रहें ये ये खास योग।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Sawan Somvar vrat 2023: सावन का महीना शिव की प्रिय महीना माना जाता है। महादेव की कृपा प्राप्त करने के लिए सोमवार के दिन विशेष रूप से पूजा-पाठ और व्रत आदि किए जाते हैं। इस वर्ष यानी 2023 की सावन का आखिरी सोमवार व्रत 28 अगस्त को रखा जाएगा। साथ ही इस दिन 5 खास योग बन रहे हैं, जिसमें शिवजी की पूजा, व्रत और रुद्राभिषेक करना बहुत ही उत्तम रहेने वाला है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सावन सोमवार का महत्व

    महादेव की पूजा के लिए सावन का महीना सबसे उत्तम माना गया है। ऐसे में सावन में पड़ने वाले सोमवार का महत्व और भी बढ़ जाता है। सावन सोमवार का दिन भगवान शिव की आराधना के लिए समर्पित है। सावन में सोमवार के दिन भगवान शिव की आराधना करने से वह जल्दी प्रसन्न होते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस दिन जो भक्त सच्चे मन से सावन सोमवार का व्रत रखता है और भगवान भोलेनाथ की पूजा और अभिषेक करता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। कष्ट दूर होने के साथ ही साधक को अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।

    ये हैं 5 शुभ योग

    हिंदू पंचांग में बताया गया है कि श्रावण मास के अंतिम सोमवार व्रत के दिन पांच अत्यंत शुभ योग का निर्माण हो रहा है।

    • आयुष्मान योग - सुबह 11 बजकर 26 मिनट तक
    • सौभाग्य योग - सुबह 09 बजकर 56 से पूरी रात तक लेकर शाम 05 बजकर 51 तक
    • सर्वार्थ सिद्धि योग - सुबह 04 बजकर 30 मिनट से 29 अगस्त सुबह 06 बजकर 06 मिनट तक
    • रवि योग - सुबह 04 बजकर 30 मिनट से 29 अगस्त सुबह 06 बजकर 06 मिनट तक
    • सोम प्रदोष व्रत - प्रदोष पूजा मुहूर्त शाम 04 बजकर 52 मिनट से रात्रि 08 बजकर 53 मिनट तक

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

    comedy show banner