Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sawan Purnima 2022: कब है सावन पूर्णिमा? जानिए तिथि और शुभ मुहूर्त

    By Shivani SinghEdited By:
    Updated: Thu, 04 Aug 2022 12:15 PM (IST)

    Sawan Purnima 2022 सावन की पूर्णिमा का साल भर की सभी पूर्णिमा तिथियों में विशिष्ट स्थान है। इस साल सावन पूर्णिमा 11 अगस्त को पड़ रही है। इस दिन काफी श ...और पढ़ें

    Hero Image
    Sawan purnima 2022: सावन पूर्णिमा की तिथि और शुभ मुहूर्त

    नई दिल्ली, Sawan purnima 2022: हिंदू पंचांग के अनुसार, श्रावण मास में पड़ने वाली पूर्णिमा को सावन पूर्णिमा या श्रावणी पूर्णिमा के नाम से जाना है। इस दिन स्नान-दान करने का काफी महत्व है। इस साल सावन पूर्णिमा 11 अगस्त को मनाई जाएगी। शास्त्रों में इस दिन को काफी शुभ माना जाता है क्योंकि इस दिन भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार भी मनाया जाता है। इसके साथ ही पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी के साथ इंद्रदेव की आराधना करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। जानिए सावन पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त और महत्व।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तस्वीरों में समझें- गुड़ से कौन से उपाय करना होगा लाभकारी

    पूर्णिमा के दिन चंद्र पूजन करना लाभकारी

    शास्त्रों के अनुसार, पूर्णिमा के दिन चंद्रमा की पूजा करने के विशेष लाभ है। इसलिए पूर्णिमा के दिन चंद्रोदय होने के बाद अर्घ्य करने के साथ सिंदूर, अक्षत, पुष्प, भोग सहित अन्य चीजों जरूर अर्पित करें।

    सावन पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त

    तिथि- 11 अगस्त को चंद्रमा उदित होने के कारण सावन पूर्णिमा इसी दिन मनाई जाएगी।

    श्रावण मास की पूर्णिमा-  11 अगस्त 2022, गुरुवार को सुबह 10 बजकर 38 मिनट से शुरू

    श्रावण पूर्णिमा समाप्त- 12 अगस्त 2022 को सुबह 07 बजकर 05 मिनट तक

    अभिजीत मुहूर्त- 11 अगस्त को दोपहर 12 बजे से लेकर 12 बजकर 53 मिनट तक।

    सावन पूर्णिमा पर बन रहे हैं खास योग

    इस साल सावन मास की पूर्णिमा के दिन 3 शुभ योग बन रहे हैं जो आयुष्मान योग, रवि योग और सौभाग्य योग है।

    रवि योग- सुबह 5 बजकर 48 मिनट से सुबह 6 बजकर 53 मिनट तक है

    आयुष्मान योग- सुबह से दोपहर 3 बजकर 32 मिनट तक

    सौभाग्य योग- दोपहर 3 बजकर 32 मिनट से शुरू होकर अगले दिन सुबह 11 बजकर 34 मिनट तक

    धर्म संबंधी अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

    Pic Credit- Freepik

    डिसक्लेमर

    इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।