Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Saraswati Puja Katha: आज वसंत पंचमी के दिन पढ़ें सरस्वती पूजा की यह प्रसिद्ध कथा, आपको मिलेगा पूर्ण फल

    By Kartikey TiwariEdited By:
    Updated: Tue, 16 Feb 2021 04:37 AM (IST)

    Saraswati Puja Katha सरस्वती पूजा आज 16 फरवरी दिन मंगलवार को है। इस दिन वाणी और ज्ञान की देवी मां शारदा की विधि विधान से पूजा की जाती है। जागरण अध्यात्म में आज हम जानते हैं सरस्वती पूजा की प्रसि​द्ध कथा।

    Hero Image
    Saraswati Puja Katha: वसंत पंचमी के दिन पढ़ें सरस्वती पूजा की यह प्रसिद्ध कथा, आपको मिलेगा पूर्ण फल

    Saraswati Puja Katha: इस वर्ष सरस्वती पूजा आज 16 फरवरी दिन मंगलवार को है। इस दिन वाणी और ज्ञान की देवी मां शारदा की विधि विधान से पूजा की जाती है। पूजा के समय सरस्वती देवी से जुड़ी एक प्रसिद्ध कथा है, जिसे पढ़ा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पूजा में कथा का पाठ करने से उसका पूर्ण फल प्राप्त होता है। जागरण अध्यात्म में आज हम जानते हैं सरस्वती पूजा की प्रसि​द्ध कथा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सरस्वती पूजा की कथा

    धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान विष्णु की आज्ञा से ब्रह्मा जी ने मनुष्यों की योनी बनाई। एक समय की बात है वे एक दिन पृथ्वी पर भ्रमण कर रहे थे, तो उन्होंने अपने द्वारा रचे गए सभी जीवों को देखा। उनको लगा कि पृथ्वी पर काफी शांति है। अभी भी कहीं कुछ कमी रह गई है। उसी समय उन्होंने अपने कमंडल से जल निकाला और धरती पर छिड़का, तभी वहां पर चार भुजाओं, श्वेत वर्ण वाली, हाथों में पुस्तक, माला और वीणा धारण किए हुए एक देवी प्रकट हुईं। ब्रह्मा जी ने सर्वप्रथम उनको वाणी की देवी सरस्वती के नाम से संबोधित किया और सभी जीवों को वाणी प्रदान करने को कहा। तब मां सरस्वती ने अपनी वीणा के मधुर नाद से जीवों को वाणी प्रदान की।

    मां शारदा माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को प्रकट हुई थीं, इस वजह से उस तिथि को वसंत पंचमी या श्री पंचमी कहा जाने लगा। इस दिन को सरस्वती देवी के प्रकाट्य दिवस या जन्मदिवस के रुप में भी मनाते हैं। उन्होंने अपनी वीणा से संगीत की उत्पत्ति की, जिस वजह से वह कला और संगीत की देवी कही जाती हैं। उनके भक्त मां शारदा को वाग्देवी, बागीश्वरी, भगवती, वीणावादनी आदि नामों से पुकारते हैं। उनको पीला रंग काफी प्रिय है। पूजा के समय में उनको पीली वस्तु और पुष्प अर्पित किया जाता है।

    डिसक्लेमर

    'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'