Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Saraswati Puja 2021 Mantra And Aarti: आज सरस्वती पूजा के दिन करें इन मंत्रों का जाप, गाएं यह आरती

    By Kartikey TiwariEdited By:
    Updated: Tue, 16 Feb 2021 04:42 AM (IST)

    Saraswati Puja 2021 Mantra And Aarti वसंत पंचमी के दिन ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा की जाती है। आज के दिन मां सरस्वमी के कुछ मंत्रों का जाप करने से ज्ञान बुद्धि में विकास होता है और करियर में आने वाली बाधाओं का नाश होता है।

    Hero Image
    Saraswati Puja 2021 Mantra And Aarti: सरस्वती पूजा के दिन करें इन मंत्रों का जाप, गाएं यह आरती

    Saraswati Puja 2021 Mantra And Aarti: वसंत पंचमी के दिन विद्यालयों और कॉलेजों में आज ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा की जाती है। मां शारदा को इस दिन गुलाल भी अर्पित करने का विधान है। विद्यार्थी आज के दिन एक दूसरे को गुलाल लगाते हैं और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी देते हैं। आज के दिन मां सरस्वमी के कुछ मंत्रों का जाप करने से ज्ञान, बुद्धि में विकास होता है और करियर में आने वाली बाधाओं का नाश होता है। पूजा के अंत में माता सरस्वती की आरती भी की जाती है। जागरण अध्यात्म में आज हम आपको मां सरस्वती के मंत्रों और आरती के बारे में बता रहे हैं। पूजा के समय आप भी इसका उपयोग कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सरस्वती पूजा मंत्र

    1. विघ्न-बाधाओं को दूर करने के लिए

    ऐं ह्रीं श्रीं अंतरिक्ष सरस्वती परम रक्षिणी।

    मम सर्व विघ्न बाधा निवारय निवारय स्वाहा।।

    2. सरस्वती देवी का मूल मंत्र

    ओम ऐं सरस्वत्यै ऐं नमः।

    3. मां सरस्वती का संपूर्ण मंत्र

    ओम ऐं ह्रीं क्लीं महासरस्वती देव्यै नमः।

    मां सरस्वती की आरती

    जय सरस्वती माता, मैया जय सरस्वती माता।

    सद्गुण वैभवशालिनी, त्रिभुवन विख्याता।।

    जय सरस्वती माता...

    चन्द्रवदनि, पद्मासिनि द्युति मंगलकारी।

    सोहे हंस-सवारी, अतुल तेजधारी।।

    जय सरस्वती माता...

    बाएं कर में वीणा, दूजे कर माला।

    शीश मुकुट-मणि सोहे, गले मोतियन माला।

    जय सरस्वती माता...

    देव शरण में आए, उनका उद्धार किया।।

    पैठी मंथरा दासी, असुर-संहार किया।

    जय सरस्वती माता...

    वेद-ज्ञान-प्रदायिनि, बुद्धि-प्रकाश करो।।

    मोहाज्ञान तिमिर का सत्वर नाश करो।

    जय सरस्वती माता...

    धूप-दीप-फल-मेवा-पूजा स्वीकार करो।।

    ज्ञान-चक्षु दे माता, सब गुण-ज्ञान भरो।

    जय सरस्वती माता...

    मां सरस्वती की आरती, जो कोई जन गावे।।

    हितकारी, सुखकारी ज्ञान-भक्ति पावे।।

    जय सरस्वती माता, मैया जय सरस्वती माता।

    डिसक्लेमर

    'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'