Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rang Panchami 2023: देवताओं का रंगोत्सव आज, इन उपायों से करें मां लक्ष्मी को प्रसन्न

    By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo Mishra
    Updated: Sun, 12 Mar 2023 07:34 AM (IST)

    Rang Panchami 2023 हिन्दू धर्म में रंग पंचमी पर्व का विशेष महत्व है। इस विशेष दिन पर देवतागण पृथ्वी लोक पर होली खेलने के लिए आते हैं। ऐसे में आज के दिन कुछ विशेष उपायों को करने से व्यक्ति को विशेष लाभ मिलता है।

    Hero Image
    Rang Panchami 2023: रंग पंचमी पर जरूर करें ये आसान उपाय।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Rang Panchami 2023: हिन्दू पंचांग के अनुसार प्रत्येक वर्ष चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि के दिन रंग पंचमी पर्व मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आज इस शुभ अवसर पर देवतागण रंगों के महा उत्सव होली को खेलने के लिए धरती लोक पर आते हैं। इसके साथ रंग पंचमी पर्व को भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी के प्रेम का प्रतीक भी माना जाता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शास्त्रों में बताया गया हैं कि इस विशेष दिन पर देवी-देवताओं की उपासना करने से भक्तों को विशेष लाभ मिलता है और उनके सभी दुःख दूर हो जाते हैं। साथ ही ज्योतिष शास्त्र में रंग पंचमी पर्व के सन्दर्भ में कुछ उपाय बताए गए हैं, जिनका पालन करने से साधकों को लाभ मिलता है और उनसे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। आइए जानते हैं रंग पंचमी के कुछ आसान उपाय।

    रंग पंचमी के दिन जरुर करें ये उपाय

    • हिन्दू पंचांग के अनुसार आज के दिन देवताओं द्वारा होली खेलने का समय 05 मार्च को सुबह 09 बजकर 39 मिनट से दोपहर 12 बजकर 36 मिनट तक है। ऐसे में इस अवधि में अबीर-गुलाल व फूलों को असमान में उड़ाने की परंपरा है। ऐसा करने से भक्तों को लाभ मिलता है और देवी-देवता प्रसन्न होते हैं।

  • शास्त्रों में बताया गया है कि रंग पंचमी के दिन पूजा-पाठ का प्रभाव बढ़ जाता है। ऐसे में आज के दिन भगवान की उपासना करें और असमान में रंग व फूल उड़ाएं, मान्यता अनुसार ऐसा करने से सभी नकारात्मक शक्तियों का नाश हो जाता है और जीवन में धन-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

  • आज के दिन माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कनकधार स्तोत्र और लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें। इसके साथ आज के दिन भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी को पीले रंग का वस्त्र अर्पित करें। मान्यता है कि इस उपाय को करने से धन-समृद्धि की प्राप्ति होती है और साधक की सभी मनोकामना पूर्ण हो जाती हैं।

  • डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

    comedy show banner
    comedy show banner