Rang Panchami 2023: कब मनाई जाएगी रंग पंचमी? जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
Rang Panchami 2023 हिन्दू धर्म में रंग पंचमी का विशेष महत्व है। प्रत्येक वर्ष चैत्र वर्ष के कृष्ण पक्ष की पंचमी मनाया जाता है। इस वर्ष यह पर्व 12 मार्च 2023 के दिन मनाया जाएगा। रंग पंचमी का त्योहार होली के दिन मनाया जाता है।

नई दिल्ली, अध्यात्मिक डेस्क | Rang Panchami 2023 Kab Hai: होली महापर्व के पांच दिन बाद रंग पंचमी त्योहार को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार प्रत्येक वर्ष चैत्र मास के कृष्ण की पंचमी तिथि के दिन इस त्यौहार को मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात में धूमधाम से मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस विशेष दिन पर देवी-देवता होली खेलते हैं। आइए जानते हैं कब मनाया जाएगा रंग पंचमी पर्व, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि।
रंग पंचमी 2023 शुभ मुहूर्त (Rang Panchami 2023 Shubh Muhurat)
हिन्दू पंचांग के अनुसार चैत्र कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि 11 मार्च 2023 को रात्रि 08 बजकर 35 मिनट से प्रारंभ होगा और इस तिथि का समापन 12 मार्च 2023 को रात्रि 08 बजकर 31 मिनट पर होगा। ऐसे में यह पर्व 12 मार्च 2023, रविवार के दिन मनाया जाएगा।
रंग पंचमी पूजा विधि (Rang Panchami 2023 Puja Vidhi)
शास्त्रों के अनुसार रंग पंचमी के दिन भगवान श्री कृष्ण और राधा जी की पूजा की जाती है। इस विशेष दिन पर शुभ मुहूर्त में भगवान श्री कृष्ण और राधा जी की पूजा के साथ-साथ उन्हें लाल रंग का गुलाल अर्पित करें और ऐसा सभी देवी-देवताओं के साथ करें। मान्यता है कि ऐसा करने से दाम्पत्य जीवन में सुख-समृद्धि आती है और भगवान श्री कृष्ण की कृपा भक्तों पर सदैव बनी रहती है।
शास्त्रों में बताया है कि रंग पंचमी भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से साधकों को विशेष लाभ मिलता है। साथ इस दिन माता लक्ष्मी के बीज मंत्र 'ॐ श्रीं श्रीये नमः' का कम से कम 108 बार जाप करें। इसी विधि का पालन करने से माता लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है।
डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।