Rama Ekadashi 2024: रमा एकादशी पर इन चीजों से करें भगवान विष्णु का अभिषेक, आर्थिक तंगी होगी दूर
ज्योतिषियों की मानें तो कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि पर (Rama Ekadashi 2024 Date) दुर्लभ इंद्र योग का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही शिववास योग का संयोग बन रहा है। इन योग में भगवान विष्णु की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना यथाशीघ्र पूर्ण होती है। साथ ही सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, 28 अक्टूबर को रमा एकादशी है। यह पर्व भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। साथ ही एकादशी का व्रत रखा जाता है। इस व्रत को करने से साधक पर भगवान विष्णु की कृपा बरसती है। उनकी कृपा से साधक के सकल मनोरथ सिद्ध हो जाते हैं। इसके साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होता है। इस शुभ अवसर पर मंदिरों में विशेष पूजा का आयोजन किया जाता है। साधक अपनी श्रद्धा अनुसार भगवान विष्णु की पूजा करते हैं। अगर आप भी आर्थिक तंगी से निजात पाना चाहते हैं, तो रमा एकादशी पर भक्ति भाव से भगवान विष्णु की पूजा करें। वहीं, पूजा के समय इन चीजों से भगवान विष्णु का अभिषेक करें।
यह भी पढ़ें: 11 या 12 किस दिन रखा जाएगा देवउठनी एकादशी का व्रत? नोट करें सही डेट और शुभ मुहूर्त
इन चीजों से करें अभिषेक
- अगर आप पद-प्रतिष्ठा, मान-सम्मान और धन में वृद्धि पाना चाहते हैं, तो रमा एकादशी के दिन स्नान-ध्यान के बाद विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा करें। पूजा के समय गाय के कच्चे दूध से भगवान नारायण का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से देवगुरु बृहस्पति की कृपा बरसती है। गुरु की कृपा से साधक के सकल मनोरथ सिद्ध होते हैं।
- अगर आप करियर में सफलता पाना चाहते हैं, तो रमा एकादशी के दिन शुद्ध शहद से जगत के पालनहार भगवान विष्णु का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से सूर्य देव की कृपा साधक पर बरसती है। उनकी कृपा से साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
- कारोबार में मनमुताबिक तरक्की पाना चाहते हैं, तो रमा एकादशी के दिन विधि पूर्वक भगवान विष्णु की पूजा करें। वहीं, पूजा के समय गंगाजल में पान के पत्ते मिलाकर भगवान विष्णु का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से बुध देव की कृपा बरसती है।
- अगर आप सुखों में वृद्धि पाना चाहते हैं, तो जगत के पालनहार भगवान विष्णु का दही या पंचामृत से अभिषेक करें। इस उपाय को करने से शुक्र देव की कृपा साधक पर बरसती है। इसके साथ ही दक्षिणावर्ती शंख की सहायता से गंगाजल के जरिए भगवान विष्णु का अभिषेक करें।
- भगवान विष्णु को नारियल अति प्रिय है। अत: रमा एकादशी के दिन नारियल जल से भगवान विष्णु का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से भगवान विष्णु शीघ्र प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा से साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।
यह भी पढ़ें: इसलिए क्षीर सागर में निवास करते हैं भगवान श्री हरि विष्णु, जानिए इसके पीछे का रहस्य
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।