Purnima 2023 List: साल 2023 में कब-कब पड़ रही है कौन सी पूर्णिमा, जानिए सभी पूर्णमासी की तिथि और समय
Purnima 2023 List साल 2023 हिंदू धर्म के लिए काफी खास होने वाला है। क्योंकि आने वाले साल में कई खास व्रत त्योहार पड़ रहे हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार साल 2023 में 12 पूर्णिमा पड़ रही हैं। जानिए सभी पूर्णिमा की तिथि और समय

नई दिल्ली, Purnima 2023 List: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर मास के शुक्ल पक्ष की अंतिम तिथि को पूर्णिमा पड़ती है। इसे मास के हिसाब से नाम दिए जाते हैं-जैसे पौष मास में पड़ने वाली पूर्णिमा को पौष पूर्णिमा कहा जाएगा। ऐसे ही हर मास की पूर्णिमा को अलग-अलग नामों से जाना जाता है। इस दिन चंद्र देव अपने पूर्ण आकार में होते हैं। इस दिन चंद्र देव, मां लक्ष्मी के साथ-साथ सत्यनारायण की कथा करना शुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पूर्णिमा के दिन चंद्र संबंधित उपाय करने से कुंडली में चंद्र दोष से छुटकारा मिलता है इसके साथ ही सुख-समृद्धि, खुशहाली की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं कि साल 2023 में कब-कब कौन सी पड़ने वाली है पूर्णिमा।
पूर्णिमा को कई जगहों पर पूर्णमासी, पौर्णिसी जैसे नामों से जाना जाता है। इस दिन स्नान दान का भी काफी महत्व है। साल में कुल 12 पूर्णिमा पड़ती है। हर एक पूर्णिमा का अपना एक अलग महत्व होता है।
साल 2023 की पूर्णिमा तिथि और समय
पौष पूर्णिमा व्रत
6 जनवरी 2023, शुक्रवार
पौष शुक्ल पूर्णिमा प्रारम्भ - 5 जनवरी को रात 2 बजकर 14 मिनट से शुरू
समाप्त - 6 जनवरी रात 4 बजरर 37 मिनट पर समाप्त
माघ पूर्णिमा व्रत
5 फरवरी 2023, रविवार
माघ पूर्णिमा प्रारम्भ - 4 फरवरी को 9 बजकर 29 मिनट से शुरू
समाप्त - 5 फरवरी को रात 11 बजकर 58 मिनट तक
फाल्गुन पूर्णिमा व्रत
मार्च 7, 2023, मंगलवार
फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा प्रारम्भ - 6 मार्च को शाम 4:17 बजे
समाप्त - 7 मार्च को शाम 6:09 बजे तक
चैत्र पूर्णिमा व्रत
5 अप्रैल 2023, बुधवार
चैत्र शुक्ल पूर्णिमा प्रारम्भ - 5 अप्रैल को सुबह 09:19 बजे से शुरू
समाप्त - 6 अप्रैल को सुबह 10: 04 बजे
चैत्र पूर्णिमा
6 अप्रैल 2023, बृहस्पतिवार
चैत्र शुक्ल पूर्णिमा प्रारम्भ - 5 अप्रैल को सुबह 09:19 बजे से शुरू
समाप्त - 6 अप्रैल को सुबह 10:04 बजे तक
वैशाख पूर्णिमा व्रत
मई 5, 2023, शुक्रवार
वैशाख शुक्ल पूर्णिमा प्रारम्भ - 4 मई को रात 11:44 बजे से शुरू
समाप्त - 5 मई को रात 11:03 बजे तक
ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत
जून 3, 2023, शनिवार
ज्येष्ठ शुक्ल पूर्णिमा प्रारंभ - 3 जून को 11:16 बजे से शुरू
समाप्त - 4 जून को सुबह 09:11 बजे तक
ज्येष्ठ पूर्णिमा
जून 4, 2023, रविवार
ज्येष्ठ शुक्ल पूर्णिमा प्रारम्भ - 3 जून को सुबह 11:16 बजे
समाप्त - 4 जून को 09:11 बजे
आषाढ़ पूर्णिमा व्रत
जुलाई 3, 2023, सोमवार
आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा प्रारम्भ - 2 जुलाई को रात 8:21 बजे से शुरू
समाप्त - 3 जुलाई को शाम 5:08 बजे तक
अधिक पूर्णिमा व्रत
1 अगस्त 2023, मंगलवार
श्रावण शुक्ल पूर्णिमा प्रारम्भ - 31 जुलाई 31 को 3 बजकर 51 मिनट से
समाप्त - 1 अगस्त को रात 12:01 बजे तक
श्रावण पूर्णिमा व्रत
30 अगस्त 2023, बुधवार
श्रावण शुक्ल पूर्णिमा प्रारम्भ - 30 अगस्त को सुबह 10:58 बजे से शुरू
समाप्त - 31 अगस्त को सुबह 07:05 बजे
श्रावण पूर्णिमा
31 अगस्त 2023, बृहस्पतिवार
श्रावण शुक्ल पूर्णिमा प्रारम्भ - 30 अगस्त को सुबह 10:58 बजे से शुरू
समाप्त - 31 अगस्त को सुबह 07:05 बजे तक
भाद्रपद पूर्णिमा व्रत
सितम्बर 29, 2023, शुक्रवार
भाद्रपद शुक्ल पूर्णिमा प्रारम्भ - 28 सितम्बर को शाम 6:49 बजे से शुरू
समाप्त - 29 सितम्बर को शाम 3:26 बजे तक
आश्विन पूर्णिमा व्रत
अक्टूबर 28, 2023, शनिवार
आश्विन शुक्ल पूर्णिमा प्रारम्भ - 27 अक्टूबर को रात 4:17+ बजे से शुरू
समाप्त - 28 अक्टूबर को रात 1:53 बजे तक
कार्तिक पूर्णिमा व्रत
नवम्बर 27, 2023, सोमवार
कार्तिक शुक्ल पूर्णिमा प्रारम्भ - 26 नवम्बर को शाम 3:53 बजे से शुरू
समाप्त - 27 नवम्बर को रात 2:45 बजे तक
मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत
दिसम्बर 26, 2023, मंगलवार
मार्गशीर्ष शुक्ल पूर्णिमा प्रारम्भ - 25 दिसम्बर को रात 5:46 बजे से शुरू
समाप्त - 26 दिसम्बर को रात 6:02 बजे तक
डिसक्लेमर
इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।