Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Puja Path Tips: अगर आपको भी मिलते हैं ये संकेत, तो मतलब सफल हुई है आपकी पूजा

    Updated: Fri, 18 Oct 2024 09:26 PM (IST)

    हिंदू धर्म में माना गया है कि रोजाना पूजा पाठ से घर में सुख समृद्धि का वास बना रहता है। साथ ही देवी-देवताओं की कृपा से नकारात्मकता दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बना रहता है। ऐसे में यदि आपकी पूजा सफल हो रही है तो इसके आपको कुछ संकेत मिलने लगते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।

    Hero Image
    Puja Path Tips पूजा के दौरान मिलने वाले शुभ संकेत।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर व्यक्ति अपने-अपने तरीके से ईश्वर की आराधना करता है। हिंदू धर्म में ईश्वर तक अपनी बात पहुंचाने व उनकी कृपा प्राप्ति के लिए पूजा-पाठ को भी उत्तम माना गया है। सुबह-शाम विधिवत रूप से भगवान की पूजा-अर्चना से घर-परिवार में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है। ऐसे में यदि आपको पूजा के दौरान ये शुभ संकेत मिल सकते हैं, तो इसका अर्थ है कि आप पूजा सफल हो रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या संकेत देती है दीपक की लौ

    अगर पूजा के दौरान दीपक की लौ में बनने वाली आकृतियां भी आपको शुभ संकेत देती हैं। दीपक की लौ में फूल, त्रिशूल या फिर चक्र की आकृति दिखने का मतलब है कि आपकी पूजा सफल हुई है। वहीं दीपक की लौ का तेज हो जाना या ऊंची होने का अर्थ भी यही माना जाता है कि भगवान आपकी पूजा से प्रसन्न हैं।

    मिलते हैं ये संकेत

    यदि पूजा के दौरान भगवान की मूर्ति या तस्वीर से आपके ऊपर फूल आ गिरे, तो यह एक शुभ संकेत माना जाता है। इसका अर्थ है के देवी-देवता आपकी पूजा अर्चना को स्वीकार कर रहे हैं। इसी के साथ पूजा करते-करते अनायास ही अगर आपकी आंखों से आंसू आने लगें, तो समझ लीजिए कि आपकी पूजा सफल हो रही है और आपको भगवान की कृपा प्राप्त होने वाली है। वहीं आपको पूजा के दौरान अपने घर में सुगंध और ताजगी महसूस होती है, तो इसे भी ईश्वर की कृपा प्राप्ति का संकेत माना जाता है।

    यह भी पढ़ें - Dhanteras 2024: धनतेरस पर न खरीदें ये चीजें, हो सकती है रुपए पैसों की किल्लत

    इन लोगों का आना

    पूजा करते समय यदि आपके घर पर मेहमान का आ जाएं, तो यह भी पूजा सफल होने का ही एक संकेत माना जाता है। वहीं अगर पूजा के दौरान आपके घर के सामने सफेद गाय आ जाए, तो यह भी पूजा सफल होने का ही संकेत माना जाता है। इसी के साथ पूजा की समाप्ति के बाद घर से बाहर निकलते समय यदि आपको नीलकंठ पक्षी दिख जाता है, तो इसका अर्थ है कि आपको अपनी पूजा का जल्द ही फल मिलने वाला है।

    यह भी पढ़ें - Kuber Dev favorite plant: घर में जरूर लगाएं ये पौधा, जमकर बरसेगी कुबेर देव की कृपा

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।