Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Puja Path Tips: पूजा के दौरान जरूर करें ये 5 काम, सफल होगी साधना

    By Shantanoo MishraEdited By:
    Updated: Sat, 12 Nov 2022 02:38 PM (IST)

    Puja Path Tips शास्त्रों में देवी-देवताओं की पूजा के लिए कई नियम बताए गए हैं। जिनका पालन करने से व्यक्ति को विशेष लाभ मिलता है। इन नियमों का पालन करने से देवी-देवता अति-प्रसन्न होते हैं और भक्तों की सभी मनोकामना पूर्ण करते हैं।

    Hero Image
    Puja Path Tips: पूजा-पाठ के दौरान रखें इन बातों का ध्यान।

    नई दिल्ली, डिजिटल डेस्क | Puja Path Tips: हिन्दू धर्म में दैनिक पूजा-पाठ को विशेष महत्व है। मान्यता है कि देवी-देवताओं की विधिवत पूजा करने से भक्तों को विशेष लाभ मिलता है, साथ ही उनकी सभी मनोकामना पूर्ण हो जाती हैं। आज-कल के भागदौड़ भरे जीवन में पूजा-पाठ के तरीकों में भी बड़ा बदलाव आया है। लेकिन शास्त्रों में कुछ ऐसे नियम बताए गए हैं, जिनका पालन व्यक्ति को देव उपासना के दौरान निश्चित रूप से करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि माना जाता है कि भगवान का केवल नाम जपने से भी पूजा का उत्तम फल प्राप्त हो सकता है। लेकिन उस दौरान व्यक्ति यदि छोटी सी भी गलती कर देता है तो वह दुष्प्रभाव का भी सामना कर सकता है। इसलिए आज हम जानेंगे कि पूजा-पाठ में किन नियमों का करना चाहिए नियमित रूप से पालन।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दैनिक पूजा-पाठ के दौरान करें इन नियमों का पालन (Puja Path Niyam)

    • भगवान कि उपासना शुरू करने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आपका तन और मन शुद्ध हो।साथ ही शांत मन से की गई भगवान की उपासना से व्यक्ति को विशेष लाभ मिलता है।

  • भगवान की पूजा में जल्दबाजी बिलकुल न करें। संसार की सभी चिंताओं को भूलकर भगवान की उपसना करें। शास्त्रों में बताया गया है कि भगवान की पूजा केवल 5 मिनट करें, लेकिन शुद्ध और स्थिर मन से करें।

  • पूजा-पाठ से पहले पूजा स्थल को एक बार जरूर साफ कर लें। इसके साथ-साथ साफ कपड़े से फोटो को भी पोंछ लें। यदि घर में भगवान की प्रतिमाएं हैं तो उन्हें स्नान जरूर कराएं।

  • पूजा के समय एक दीपक जरूर प्रज्वलित करें। साथ ही एक साफ कलश में आचमन के लिए जल भर लें। ऐसा करने से पूजा के समय पंचतत्व मौजूद रहते हैं। पंचतत्व- अग्नि, पृथ्वी, वायु, जल और आकाश को कहा जाता है।

  • देवी-देवताओं की पूजा करते समय सर्वप्रथम भगवान गणेश की पूजा अवश्य करें। ऐसा इसलिए क्योंकि शास्त्रों में भगवान गणेश को प्रथम देवता बताया गया है।

  • Pic Credit: Freepik

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।