Move to Jagran APP

Puja Aarti Vidhi: क्या आप जानते हैं देवी देवता की आरती करने का तरीका? जानें सही विधि

Puja Aarti Vidhi शास्त्रों और ग्रंथों में आरती करने के सही तरीके के बारे में काफी विस्तार से बताया गया है। माना जाता है कि इन नियमों के आधार पर देवी देवता की आरती करने से पूर्ण फल की प्राप्ति होती है।

By Shivani SinghEdited By: Published: Thu, 08 Dec 2022 11:01 AM (IST)Updated: Thu, 08 Dec 2022 11:01 AM (IST)
Puja Aarti Vidhi: क्या आप जानते हैं देवी देवता की आरती करने का तरीका? जानें सही विधि
Puja Aarti Vidhi: क्या आप जानते हैं देवी देवता की आरती करने का सही तरीका? जानें सही विधि

नई दिल्ली, Puja Aarti Vidhi: हिंदू धर्म में देवी देवता की विधिवत पूजा करने का काफी महत्व है। मान्यता है कि पूजा करने से मन में शांति के साथ आत्मा की तृप्ति मिलती है। इसके साथ ही सकारात्मक ऊर्जा अधिक पैदा होती है। देवी देवता की विधिवत पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। पूजा के बाद आरती जरूर करना चाहिए। बिना आरती किए पूजा का पूर्ण फल नहीं मिलता है। ग्रंथों और पुराणों में आरती से जुड़े कई नियम बताए गए हैं कि किस दिशा में दीपक रखें और कैसे करें आरती। आइए जानते हैं देवी देवता की आरती करने का सही तरीका।

loksabha election banner

आरती के दीपक को कितनी बार घुमाएं

शास्त्रों के अनुसार, सबसे पहले भगवान के चरणों का चार बार, नाभि के दो बार, मुख की ओर एक बार और फिर सिर से लेकर चरणों तक सात बार आरती की जाती है। इस तरह आरती कुल 14 बार करनी चाहिए।

कितने दीपक के आरती करना शुभ

शास्त्रों के अनुसार, देवी देवता की आरती के लिए दीपक हमेशा पंचमुखी या फिर सप्तमुखी ही जलाना चाहिए।

किस तरह रखें आरती का दीपक

कालिका पुराण में दिए एक श्लोक दिया गया है

सर्वसहा वसुमती सहते न त्विदं द्वयम्।

अकार्यपादघातं च दीपतापं तथैव च॥

इस श्लोक का मतलब है कि आरती को कभी भी जमीन में नहीं रखनी चाहिए। इससे धरती का तापमान बढ़ता है। हमेशा दीपक को थाली या फिर किसी ऊंची चीज में रखना चाहिए। इसके बाद दीपक जलाने के बाद अपने हाथों को जरूर धोना चाहिए।

आरती करते समय ध्यान रखें ये बातें

  • आरती जिस दीपक से कर रहे हैं वह अखंड ज्योति नहीं होनी चाहिए।
  • आरती हमेशा दाएं हाथ से ही करनी चाहिए।
  • आरती हमेशा खड़े होकर ही करना चाहिए। कभी भी बैठकर आरती न करें।
  • आरती को हमेशा क्लॉकवाइस (दक्षिणावर्त) ही घुमाएं। कभी भी उल्टा न घुमाएं।
  • आरती करते समय बीच में बिल्कुल बात न करें। हमेशा श्रद्धा भाव के साथ करें।

Pic Credit- Freepik

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.