Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Pradosh Vrat 2024: प्रदोष व्रत की पूजा में करें इस स्तोत्र का पाठ, चमकेगी फूटी किस्मत

    सनातन शास्त्रों में प्रदोष व्रत के महत्व का विशेष उल्लेख किया गया है। इस शुभ तिथि पर भगवान शिव और मां पार्वती की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही जीवन के दुखों से मुक्ति पाने के लिए व्रत (Pradosh Vrat 2024) भी किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि इन कार्यों को करने से महादेव प्रसन्न होते हैं और कारोबार में वृद्धि होती है।

    By Kaushik Sharma Edited By: Kaushik Sharma Updated: Sat, 07 Dec 2024 08:30 AM (IST)
    Hero Image
    Pradosh Vrat 2024: इस स्तोत्र के पाठ से महादेव को करें प्रसन्न

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर महीने के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत किया जाता है। इस दिन भगवान शिव (Lord Shiv) और मां पार्वती की उपासना संध्याकाल में करने का विधान है। साथ ही सभी कार्यों में सफलता प्राप्ति के लिए दान भी किया जाता है। अगर आप भगवान शिव को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat 2024) की पूजा के दौरान शिव रामाष्टक स्तोत्र का पाठ करें। मान्यता है कि इसका पाठ करने से जातक सभी पापों से मुक्त हो जाता है। साथ ही सफलता, सुख, और समृद्धि में वृद्धि होती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रदोष व्रत 2024 शुभ मुहूर्त (Pradosh Vrat 2024 Date and Shubh Muhurat)

    पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 12 दिसंबर को देर रात 10 बजकर 26 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, 13 दिसंबर को शाम 07 बजकर 40 मिनट पर त्रयोदशी तिथि समाप्त होगी। इस प्रकार 13 दिसंबर (Pradosh Vrat 2024 Date) को मार्गशीर्ष माह का अंतिम प्रदोष व्रत किया जाएगा। इस दिन प्रदोष काल संध्याकाल 05 बजकर 26 मिनट से लेकर शाम 07 बजकर 40 मिनट तक है।

    यह भी पढ़ें: December Pradosh Vrat 2024 Date: दिसंबर में कब-कब है प्रदोष व्रत? नोट करें सही डेट एवं शुभ मुहूर्त

    ॥ श्री शिव रामाष्टक स्तोत्रम् ॥

    शिवहरे शिवराम सखे प्रभो,त्रिविधताप-निवारण हे विभो।

    अज जनेश्वर यादव पाहि मां,शिव हरे विजयं कुरू मे वरम्॥1॥

    कमल लोचन राम दयानिधे,हर गुरो गजरक्षक गोपते।

    शिवतनो भव शङ्कर पाहिमां,शिव हरे विजयं कुरू मे वरम्॥2॥

    स्वजनरञ्जन मङ्गलमन्दिर,भजति तं पुरुषं परं पदम्।

    भवति तस्य सुखं परमाद्भुतं,शिवहरे विजयं कुरू मे वरम्॥3॥

    जय युधिष्ठिर-वल्लभ भूपते,जय जयार्जित-पुण्यपयोनिधे।

    जय कृपामय कृष्ण नमोऽस्तुते,शिव हरे विजयं कुरू मे वरम्॥4॥

    भवविमोचन माधव मापते,सुकवि-मानस हंस शिवारते।

    जनक जारत माधव रक्षमां,शिव हरे विजयं कुरू मे वरम्॥5॥

    अवनि-मण्डल-मङ्गल मापते,जलद सुन्दर राम रमापते।

    निगम-कीर्ति-गुणार्णव गोपते,शिव हरे विजयं कुरू मे वरम्॥6॥

    पतित-पावन-नाममयी लता,तव यशो विमलं परिगीयते।

    तदपि माधव मां किमुपेक्षसे,शिव हरे विजयं कुरू मे वरम्॥7॥

    अमर तापर देव रमापते,विनयतस्तव नाम धनोपमम्।

    मयि कथं करुणार्णव जायते,शिव हरे विजयं कुरू मे वरम्॥8॥

    हनुमतः प्रिय चाप कर प्रभो,सुरसरिद्-धृतशेखर हे गुरो।

    मम विभो किमु विस्मरणं कृतं,शिव हरे विजयं कुरू मे वरम्॥9॥

    नर हरेति परम् जन सुन्दरं,पठति यः शिवरामकृतस्तवम्।

    विशति राम-रमा चरणाम्बुजे,शिव हरे विजयं कुरू मे वरम्॥10॥

    प्रातरूथाय यो भक्त्या पठदेकाग्रमानसः।

    विजयो जायते तस्य विष्णु सान्निध्यमाप्नुयात्॥11॥

    ॥ इति श्रीरामानन्दस्वामिना विरचितं श्रीशिवरामाष्टकं सम्पूर्णम् ॥

    प्रदोष व्रत के मंत्र (Pradosh Vrat Mantra)

    महामृत्युंजय मंत्र

    ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्

    उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥

    शिव स्तुति मंत्र

    द: स्वप्नदु: शकुन दुर्गतिदौर्मनस्य, दुर्भिक्षदुर्व्यसन दुस्सहदुर्यशांसि।

    उत्पाततापविषभीतिमसद्रहार्ति, व्याधीश्चनाशयतुमे जगतातमीशः।।

    यह भी पढ़ें: December Pradosh Vrat 2024: प्रदोष व्रत पर बने रहे हैं ये अद्भुत योग, पूजा का मिलेगा दोगुना फल

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।