Navgrah Mantra: नवग्रह कवच मंत्र से होगा विशेष लाभ, प्रत्येक दिन करें इसका जाप
Navgrah Mantra ग्रहों के दोष को ठीक करने के लिए बहुत सारे उपाय किये जाते हैं। इसमें नवग्रह मंत्र कवच बहुत ही उपयोगी होते हैं। नवग्रह कवच जो बेहद चमत्कारी और लाभकारी मंत्र माना जाता है। इससे हमारे जीवन में आने वाले सभी कष्टों का निवारण होता है।

Navgrah Mantra: व्यक्ति के जीवन में ग्रहों का विशेष महत्व होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नवग्रहों से ही व्यक्ति के जीवन में होने वाली घटनाओं की भविष्यवाणी की जाती है। कुंडली में नवग्रहों की दशा से इंसान के जीवन में दुख-सुख का आगमन होता हैं। जिंदगी में उतार-चढ़ाव इन नवग्रहों की वजह से ही होता है। ग्रहों के दोष को ठीक करने के लिए बहुत सारे उपाय किये जाते हैं। इसमें नवग्रह मंत्र कवच बहुत ही उपयोगी होते हैं। नवग्रह कवच, जो बेहद चमत्कारी और लाभकारी मंत्र माना जाता है। इससे हमारे जीवन में आने वाले सभी कष्टों का निवारण होता है।
लाभ व महत्व
इस नवग्रह कवच का पाठ प्रत्येक दिन श्रद्धापूर्वक करने से व्यक्ति के जीवन से रोग, कष्ट, ग्रहों के दोष, शत्रु बाधा, अनिष्ट नजर, अशुभ प्रभाव और अमंगलकारी आदि से मुक्ति मिलती है। नवग्रह कवच से व्यक्ति के जीवन में खुशहाली, धन -सम्पत्ति, वैभव और यश की प्राप्ति होती है।
नवग्रह कवच मंत्र
ओम शिरो मे पातु मार्तण्ड: कपालं रोहिणीपति:।
मुखमङ्गारक: पातु कण्ठं च शशिनन्दन:।।
बुद्धिं जीव: सदा पातु हृदयं भृगुनंदन:।
जठरं च शनि: पातु जिह्वां मे दितिनंदन:।।
पादौ केतु: सदा पातु वारा: सर्वाङ्गमेव च।
तिथयोऽष्टौ दिश: पान्तु नक्षत्राणि वपु: सदा।।
अंसौ राशि: सदा पातु योगश्च स्थैर्यमेव च।
सुचिरायु: सुखी पुत्री युद्धे च विजयी भवेत्।।
मंत्रों के जाप में हमेशा इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि नवग्रह कवच मंत्र के उच्चारण की शुद्धता का विशेष ध्यान रखना पड़ता है, वरना इससे लाभ के बजाय हानि का सामना करना पड़ सकता है।
डिसक्लेमर
'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।